Saturday , August 1 2026
Breaking News

पंजाब के CM भगवंत सिंह मान की सेहत को लेकर आई बड़ी खबर, सिसोदिया भी मिलने पहुंचे, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) पंजाब के CM भगवंत सिंह मान की सेहत को लेकर बड़ी खबर आई है। उनकी पल्स रेट में सुधार हो रहा है और हालत स्थिर बनी हुई है। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और संजीव अरोड़ा उन्हें फोर्टिस अस्पताल मिलने पहुंचे। इसके अलावा मुख्यमंत्री मान की माता भी उन्हें मिलने अस्पताल पहुंचीं। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

मनीष सिसोदिया ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के बाद बताया कि बीती शाम उनकी सेहत पल्स रेट गिरने के कारण ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। लेकिन अब उनकी सेहत में सुधार है और डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनसे पंजाब में आई बाढ़ को लेकर भी बातचीत की।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उन्हें बुखार, इंफेक्शन और दिल की धड़कन से संबंधित शिकायत भी थी। अब उनकी सेहत में काफ़ी सुधार देखने को मिल रहा है और कहा जा रहा है कि हालात को देखते हुए उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राम मंदिर पर संसद में अनोखा प्रदर्शन… डिंपल यादव ने रखा चंदा बॉक्स और संत बनकर बैठे पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दिया चंदा

न्यूज डेस्क, (PNL) : चंदी चोरी के मामले पर आज शुक्रवार को संसद परिसर में …

दौलत, शौहरत और इज्जत मिली है…ट्रोलिंग पर Kangana Ranaut का नया बयान

न्यूज डेस्क, (PNL) :बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने ट्रोल किए जाने के सवाल पर जवाब …

जालंधर में शहीद उधम सिंह को दी गई श्रद्धांजलि:टीवी सेंटर पार्क में उमड़े नेता, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए; ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए

जालंधर , (PNL) : जालंधर में शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर टीवी सेंटर स्थित …

13 साल की बच्ची 7 महीने की प्रेग्नेंट हुई:लुधियाना में पेट दर्द होने पर पता चला; आरोपी राखी बंधवाता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में 13 साल की रेप पीड़िता 7 महीने की प्रेग्नेंट हो …

पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट:तापमान 0.3°C गिरा; सभी डैम का जलस्तर बढ़ा

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और चंडीगढ़ में आज (31 जुलाई) से 3 अगस्त तक भारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!