Monday , September 14 2026
Breaking News

Women’s Asia Cup Final: भारत ने 8वीं बार जीता एशिया कप का खिताब, श्रीलंका को रौंदकर लिया 2024 का बदला

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने वर्चस्व को एक बार फिर साबित करते हुए महिला एशिया कप का खिताब रिकॉर्ड 8वीं बार अपने नाम कर लिया. फाइनल मुकाबले में भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में 72 रनों से धूल चटाकर साल 2024 की खिताबी हार का हिसाब चुकता कर लिया. भारत ने इस टूर्नामेंट के सभी एडिशन में फाइनल तक का सफर किया है और 10 में से 8 बार ट्रॉफी पर कब्जा भी किया है.टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने शेफाली वर्मा और उपकप्तान स्मृति मंधाना की विस्फोटक पारियों के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. भारतीय पारी की शुरुआत से ही दोनों सलामी बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजी पर जमकर प्रहार किया. शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 77 गेंदों में 129 रनों की शतकीय साझेदारी कर डाली.

इस दौरान शेफाली वर्मा ने 39 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 68 रन बनाए. इस दौरान शेफाली ने 24 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर इतिहास रच दिया. ये टी20 एशिया कप के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक है. वहीं, मंधाना ने भी लय पकड़ते हुए 35 गेंदों में अपने T20I करियर की 36वीं फिफ्टी पूरी की और कुल 59 रन बनाए. आखिरी ओवरों में जी कमलिनी ने 5 गेंदों में नाबाद 15 रन ठोककर भारत का इस स्कोर तक पहुंचाया.

184 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम कभी भी मुकाबले में नजर नहीं आई. सलामी बल्लेबाज इमेशा दुलानी को क्रांति गौड़ ने जल्द ही बोल्ड कर दिया. वहीं, कप्तान चमारी अटापट्टू ने 32 गेंदों में 36 रन बनाए, लेकिन उन्हें दीप्ति शर्मा ने ऋचा घोष के हाथों स्टंप कराकर श्रीलंका की बची-खुची उम्मीदें भी खत्म कर दीं. उनके अलावा इस पारी में कोई भी श्रीलंकाई बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा नहीं छू सकी. जिसके चलते पूरी श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 111 रन ही जोड़ सकी और ऑलआउट हो गई.भारत की ओर से एन श्री चरणी ने सबसे घातक गेंदबाजी करते हुए 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. वहीं, दीप्ति शर्मा ने अटापट्टू समेत 3 बड़े विकेट चटकाए. शेफाली वर्मा और प्रेमा रावत ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘ट्रॉफी चोर’ के लगे नारे… मोहसिन नकवी उलटे पांव भागे! भारतीय महिला टीम ने भी बना दिया मजाक

न्यूज डेस्क, (PNL) : Women’s T20 Asia Cup 2026 का खिताब भारत ने जीता. लेकिन …

रक्तदान कैंप में फायरिंग कर कत्लेआम करने आए थे शूटर:कई नेता इसमें शामिल हुए; लुधियाना पुलिस ने एनकाउंटर में पहले ही ढेर किया

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में रविवार को पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुए 2 शूटर दिवंगत …

अमृतसर में हमारे राम का मंचन 16-17 सितंबर को:4 शो होंगे; रावण बनेंगे आशुतोष राणा, राम का किरदार निभाएंगे राहुल भूचर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 16 और 17 सितंबर को हमारे राम नाटक का …

जालंधर में शराब के नशे में भिड़े मजदूर:बाजू पर तेजधार हथियार से हमला किया, एक घायल; SHO टीम संग पहुंचे

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में शराब पीने के दौरान मजदूरों के बीच झगड़ा हो गया। …

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 27 अक्टूबर को जालंधर से:भारत-PAK समेत 6 टीमें लेंगी हिस्सा, टूर्नामेंट में एंट्री फ्री; मोहाली में फाइनल

न्यूज डेस्क, (PNL) : एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026 की शुरुआत 27 अक्टूबर को जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!