Tuesday , February 17 2026
Breaking News

पंजाब के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज, बठिंडा का तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा; आज कोई अलर्ट नहीं, 19 से यलो अलर्ट

मौसम डेस्क, (PNL) : हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में बारिश व तेज हवाएं चलने के बाद पंजाब के मौसम ने भी करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ केंद्र द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के कई जिलों में आगामी पांच दिनों तक तेज हवाएं, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, बीती शाम कुछ जिलों में बारिश के बाद लोगों को राहत मिली है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा, हालांकि कल की तुलना में इसमें 0.6°C की गिरावट दर्ज की गई। बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 45.5°C दर्ज किया गया, जो पूरे राज्य में सर्वाधिक रहा। चंडीगढ़ शहर में तापमान 39.0°C, वहीं अमृतसर में 41.3°C और लुधियाना में 41.0°C रहा। फरीदकोट, रोपड़ और पटियाला जैसे जिलों में भी 40°C से ऊपर तापमान रिकॉर्ड किया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को नई बुलंदियों पर पहुँचाने के लिए ‘अध्यापक मेले’ में 8 हजार से अधिक अध्यापक हुए शामिल

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य के शैक्षिक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!