लुधियाना उप-चुनाव में AAP ने गाड़े जीत के झंडे, इतने हजार वोटों के साथ संजीव अरोड़ा जीते
Punjab News Live -PNL
June 23, 2025
ताजा खबर, देश विदेश, होम
लुधियाना, (PNL) : पंजाब में लुधियाना की वेस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने जीत दर्ज कर ली है। AAP उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 10637 वोटों से हराया। हालांकि अभी औपचारिक ऐलान होना बाकी है। वर्कर जश्न मना रहे हैं। अब रोड शो की तैयारी है। वहीं, दूसरे पर कांग्रेस, तीसरे पर BJP और चौथे नंबर पर शिरोमणि अकाली दल रहा। ये काउंटिंग खालसा कॉलेज फॉर विमेन के ऑडिटोरियम में हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने गए। इसके बाद EVM से वोटों की गिनती हुई।