Wednesday , September 9 2026
Breaking News

सुरक्षित नहीं रही हवाई यात्रा! 50 लोगों को लेकर जा रहा रूसी प्लेन अब हुआ क्रैश, सभी के मारे जाने की आशंका, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : रूस का एक पैसेंजर प्लेन गुरुवार (24 जुलाई) को लापता हो गया था, लेकिन अब अपडेट मिला है कि प्लेन क्रैश हो गया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस यात्री विमान में 50 लोग सवार थे. अंगारा एयरलाइंस की फ्लाइट चीन की सीमा से लगे अमूर इलाके के टिंडा शहर की ओर जा रही थी, लेकिन बीच रास्ते में उसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया. अब रूसी मीडिया ने दावा किया है कि प्लेन का मलबा मिला है.

रूसी न्यूज एजेंसी इंटरफैक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस का An-24 पैसेंजर प्लेन टिंडा हवाई अड्डे पर लैंडिंग की कोशिश में था, लेकिन उसकी पहली कोशिश नाकाम रही. वह दूसरी कोशिश के लिए आसमान में चक्कर लगा रहा था और इसके बाद लापता हो गया. रीजनल गवर्नर वासिली ओरलोव ने कहा कि शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, विमान में पांच बच्चों सहित 44 यात्री और छह चालक दल के सदस्य सवार थे.

एक रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पायलट की गलती की वजह से प्लेन क्रैश हुआ है. वह लैंडिंग के दूसरे प्रयास के दौरान खराब मौसम की वजह से स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं देख पाया और इसी वजह से हादसा हो गया.

करीब 50 साल पुराना था प्लेन

साइबेरिया में स्थित अंगारा एयरलाइंस का यह विमान करीब 50 साल पुराना बताया जा रहा है. इसके टेल नंबर से पता चला है कि यह 1976 में बना था. रेस्क्यू टीम हेलीकॉप्टर के जरिए विमान को खोज रही थी, तभी प्लेन के आगे का हिस्सा जमीन पर जलता हुआ दिखाई दिया. यह देख रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची.

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने प्लेन क्रैश पर दी अहम जानकारी

टिंडा एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा है कि पायलट दूसरी बार लैडिंग की कोशिश कर रहा था. उसकी किसी तरह की गलती को लेकर संदेह की स्थिति बनी हुई है. अंगारा एयरलाइंस का यह प्लेन अचानक रडार से गायब हो गया था. 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!