Monday , September 21 2026
Breaking News

भगवंत मान सरकार किफ़ायती दरों पर पशुधन सेहत संभाल सेवाएं प्रदान करने के लिए वैटरनरी पौलीकलीनिको में खोलेगी ‘ब्लू क्रास’ स्टोर : गुरमीत सिंह खुडियां

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सूबा सरकार छह जिलों में ‘ब्लू क्रास’ वैटरनरी मैडिसन स्टोर खोलने जा रही है जिसका उदेश्य उन्नत पशु सेहत संभाल सेवाओं को और ज्यादा पहुंचयोग्य और किफ़ायती बनाना है।

इस प्रोजेक्ट सम्बन्धित विवरन सांझा करते हुए पंजाब के पशु पालन, मत्स्य पालन और डेयरी विकास मंत्री स.गुरमीत सिंह खुडियां ने कहा कि यह कदम किसानों पर वित्तीय बोझ को काफ़ी हद तक कम करने के साथ-साथ ग्रामीण आर्थिकता की रीढ़ की हड्डी पशु पालन सैक्टर को बढ़ावा देगा।

इस योजना की रूप- रेखा के बारे में बताते हुए पंजाब के पशु पालन मंत्री स. गुरमीत सिंह खुडियां ने कहा कि पशु पालकों को ‘ब्लू क्रास’ स्टोरों पर सभी जैनरिक वैटरनरी दवाओं पर 30 प्रतिशत की छूट और ब्रांडिड दवाओं पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी, जिसका उदेश्य गुणवत्ता के साथ समझौता किए बिना पशु पालकों को किफ़ायती दरों पर दवाएं यकीनी बनाना है।

उन्होंने बताया कि ‘ब्लू क्रास ‘स्टोर गुरदासपुर, पटियाला, लुधियाना, संगरूर, श्री मुक्तसर साहिब और अमृतसर जिलों में स्थित अति- आधुनिक वैटरनरी पौलीकलीनिको, जिनमें पिछले साल एडवांस्ड इन्डोर पेशेंट डिपार्टमैंट सेवाएं शुरू की गई थी, के अंदर स्थापित किए जा रहे हैं। यह वैटरनरी पौलीकलीनिक राज्य भर में मज़बूत संस्थागत और मल्टी- सपैशलटी पशु सेहत संभाल प्रणालियों स्थापित करने की तरफ पंजाब सरकार के विशेष ध्यान को दर्शाते है।

स. गुरमीत सिंह खुडियां ने कहा कि हमारे किसान पंजाब की खुशहाली की रीढ़ की हड्डी है और उनके पशुओं की सेहत सीधे तौर पर उनकी आमदन और भलाई के साथ जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि ब्लू क्रास स्टोर गुणवत्ता वाली पशु सेहत संभाल सेवाओं को किफ़ायती और पहुंचयोग्य बना कर पशुधन की सेहत और किसानों की खुशहाली की तरफ एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि यह पहलकदमी पशु पालकों को किफ़ायती दरों पर दवाएं प्रदान करते हुए रोकथाम देखभाल को उत्साहित करके किसानों का पैसा बचाने में और ज्यादा रचनात्मिक साबित होगी।

पशु पालन मंत्री ने कहा कि पौलीकलीनिको के अंदर गुणवत्ता वाली दवाओं तक किसानों की सीधी पहुंच यकीनी बनाने के साथ उनके समय की भी बचत होगी। इसके साथ ही मौजूदा आईपीडी सहूलतों के साथ फार्मेसी सेवाओं का एकीकरण डायगनौसिस से ले कर रिकवरी तक पशुधन देखभाल को और ज्यादा कुशल और सुचारू बनाएगा। उन्होंने कहा कि पशुधन की तंदरुस्ती उत्पादकता में विस्तार करेगी, जिसके साथ डेयरी और सहायक ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बड़ी मज़बूती मिलेगी।

इस पहलकदमी में प्रशासकीय वचनबद्धता को बताते करते पंजाब के पशु पालन विभाग के प्रमुख सचिव श्री राहुल भंडारी ने कहा कि राज्य सरकार कृषि प्रणाली की मज़बूती और पशु पालन वेल्यु चेन में प्रत्येक हिस्सेदार की भलाई को यकीनी बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहलकदमियां पशुधन भलाई और ग्रामीण आर्थिकता की खुशहाली में पंजाब को अग्रणी राज्य के तौर पर और मज़बूत करेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!