Wednesday , September 9 2026
Breaking News

मोहाली और चंडीगढ़ में ED ने 12 जगह पर की रेड, डर के मारे कारोबारी ने फ्लैट की नौंवी मंजिल से फेंका पैसों से भरा बैग, हवा में उड़े नोट

चंडीगढ़, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह मोहाली और चंडीगढ़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सनेटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित घोटाले को लेकर की गई है।

जानकारी के मुताबिक मोहाली के खरड़ स्थित सेक्टर-121 की वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में आईटी सेक्टर से जुड़े कारोबारी नितिन गोहिल के फ्लैट पर दिल्ली से पहुंची ED की टीम ने रेड की। बताया जा रहा है कि जांच के दायरे में ABS टाउनशिप, ओल्टस बिल्डर्स और धीर कंस्ट्रक्शंस समेत कई बिल्डर्स हैं, जिन पर लोगों से करोड़ों रुपये की कथित ठगी और GMADA से मिले CLU लाइसेंस के दुरुपयोग के आरोप हैं।

हवा में उड़े 500-500 के नोट

सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही कारोबारी को ED टीम के पहुंचने की भनक लगी, उसने अपने फ्लैट की नौवीं मंजिल से नकदी से भरा बैग नीचे फेंक दिया। बैग में 500-500 रुपए के नोटों के बंडल भरे हुए थे। ऊंचाई से गिरने के कारण बैग फट गया और नोट जमीन पर बिखर गए, जबकि कई नोट हवा में उड़ने लगे।

इस दौरान नीचे पहले से कार लेकर खड़ा ड्राइवर बैग उठाकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन ED टीम ने पीछा कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि बैग से लाखों रुपये की नकदी बरामद हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई। फिलहाल ED अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!