Sunday , October 11 2026
Breaking News

पंजाब सरकार द्वारा 10 लाख रुपये की कैशलैस मेडिकल इंश्योरेंस योजना के लिए इस इंश्योरेंस कंपनी के साथ समझौता सहीबद्ध

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के वादे के अनुसार प्रदेश के सभी लोगों के लिए व्यापक स्वास्थ्य कवरेज सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार इस महीने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ (एम.एम.एस.वाई.) शुरू करने जा रही है। इस संबंध में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित करते हुए आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की मौजूदगी में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये गये, जिसके तहत पंजाब के हर परिवार को 10 लाख रुपये का नकदी रहित सेहत बीमा प्रदान किया जाएगा।

यह समझौता मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा जनवरी 2026 में इस योजना को शुरू करने के हालिया ऐलान के बाद किया गया है ताकि पंजाब के हर परिवार के लिए स्वास्थ्य सेवाएं एवं वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस समझौते पर राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एस.एच.ए.) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ.) संयम अग्रवाल एवं यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के कार्यकारी निदेशक मैथ्यू जॉर्ज ने हस्ताक्षर किए।

इसे एक महत्वपूर्ण सुधार बताते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत पहले प्रदान किए जा रहे 5 लाख रुपये के स्वास्थ्य कवरेज, जो कुछ विशेष श्रेणियों तक ही सीमित था, को दोगुना कर दिया गया है। इसलिए नई योजना का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनरों सहित पंजाब के सभी निवासियों को प्रति परिवार प्रति साल 10 लाख रुपये तक नकदी रहित इलाज प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल 15 जनवरी, 2026 को इस योजना की औपचारिक शुरुआत करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने जोर देकर कहा कि यह योजना पूरी तरह समानता के सिद्धांत पर आधारित तैयार की गई है, जिसमें कोई आय सीमा या किसी को योजना के दायरे से बाहर रखने के मानदंड नहीं हैं। केवल आधार एवं वोटर आईडी का उपयोग करके कॉमन सर्विस सेंटर्स (सीएससी) के माध्यम से पंजीकरण को सरल एवं पहुंचयोग्य बनाया गया है, जिसके बाद लाभार्थियों को समर्पित एम.एम.एस.वाई. स्वास्थ्य कार्ड प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए जल्द ही एक हेल्पलाइन भी शुरू की जाएगी।

इस योजना के कार्यात्मक ढांचे के बारे में बात करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी – जिसका चयन तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों में बेहतरीन सेहत बीमा योजनाओं को लागू करने में अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए किया गया है, के द्वारा प्रदेश के सभी 65 लाख परिवारों को प्रति परिवार 1,00,000 रुपये का स्वास्थ्य कवर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1,00,000 से 10,00,000 रुपये के बीच इलाज की जरूरतों संबंधी स्टेट हेल्थ एजेंसी (एस.एच.ए.), पंजाब द्वारा ट्रस्ट के आधार पर बीमा प्रदान किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यूनाइटेड इंडिया कंपनी का चयन सीपीडी प्रोसेसिंग को कुशल ढंग से प्रबंधित करने में विशेषज्ञों की सेवाएं प्रदान करेगी, जिससे क्लेम सेटलमेंट एवं भुगतान जारी होने की प्रक्रिया में तेजी आएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि यह स्कीम नवीन स्वास्थ्य लाभ पैकेज (एचबीपी 2.2) को अपनाती है, जो 2000 से अधिक सिलैक्टिड इलाज पैकेजों के माध्यम से व्यापक कवरेज सुनिश्चित करती है। इस योजना के तहत लाभार्थी 824 सूचीबद्ध अस्पतालों के मजबूत नेटवर्क तक पहुंच करके सेकेंडरी एवं टर्शरी स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं, जिनमें वर्तमान समय में 212 सरकारी अस्पताल, भारत सरकार के अधीन आठ अस्पताल एवं 600 से अधिक निजी अस्पताल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि समय के साथ इस योजना के अधीन सूचीबद्ध अस्पतालों की संख्या में और वृद्धि होने की उम्मीद है। इस मौके पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव कुमार राहुल भी मौजूद थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!