पंजाबी ड्राइवर ने UK में सेक्स वर्कर को गला घोंटकर मारा, नग्न लाश कूड़े में फेंकी, कोर्ट ने सुनाई 29 साल कैद की सजा, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
June 8, 2026
ताजा खबर, देश विदेश, होम
न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर यूनाइटेड किंगडम (UK) से आ रही है। वहां वेस्ट मिडलैंड्स में सेक्स वर्कर की हत्या के मामले में पंजाबी मूल के ड्राइवर को 29 साल कैद की सजा सुनाई गई। वॉल्वरहैम्पटन क्राउन कोर्ट के जज माइकल चेम्बर्स केसी ने यह फैसला सुनाया। जज ने कहा कि 32 साल का तनवीर सिंह चालाकी से फायदा उठाने वाला युवक है। इसकी सजा में कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।
11 अगस्त 2025 की सुबह स्मेथविक के वुडबर्न रोड के इंडस्ट्रियल एस्टेट पर सेक्स वर्कर का शव मिला था। सैर करते हुए किसी व्यक्ति ने सुबह करीब 6 बजे उनका शव नग्न अवस्था में कूड़े के ढेर के पास पड़ा हुआ देखा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। इसकी रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटना बताया गया। शारा के चेहरे और सिर पर मुक्कों से लगी चोटें भी पाई गईं।
हमले के बाद उसने शव सड़क किनारे कूड़े के पास फेंक दिया। उनके पर्स से पैसे चुराए और फॉरेंसिक एविडेंस मिटाने के लिए उनके शरीर पर डीजल डाल दिया।
घटना को लेकर वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के डिटेक्टिव इंस्पेक्टर जो डेवनपोर्ट ने कहा कि आरोपी युवक ने क्रूरता से मार डाला था। हमने CCTV और वैन की ट्रेसिंग से उसे पकड़ा। पुलिस ने आरोपी को घटना के बाद उसके घर के पास गिरफ्तार किया था।
तनवीर सिंह यूके में डिलीवरी ड्राइवर का काम करता था। वह पंजाबी मूल का है और वेस्ट ब्रॉमविच के लेपर्ड लेन में रहता था। 11 अगस्त 2025 की रात को उसने दोस्तों के साथ पब में शराब पी और कोकेन भी ली। नशे की हालत में वह सोहो रोड इलाके की ओर गया। यहां सेक्स वर्कर्स काम करती हैं। वहां उसकी मुलाकात 41 वर्षीय शारा मिलर से हुई। शारा भी नशे की आदी थीं। तनवीर उसे नशे का लालच देकर अपनी व्हाइट मर्सिडीज स्प्रिंटर वैन में बिठाकर आइसोलेटेड इंडस्ट्रियल एरिया की ओर ले गया।
रिलेशन बनाने से मना किया तो गला घोंटा
वैन चलाने के बाद तनवीर सिंह ने पीछे स्लाइडिंग डोर बंद कर दी। शुरुआत में दोनों के बीच सेक्सुअल रिलेशन बनाने को लेकर बातचीत हुई, लेकिन जब शारा ने तनवीर की रिलेशन के दौरान कुछ खास मांगों को ठुकरा दिया, तो तनवीर ने गुस्से में शारा पर मुक्कों से हमला कर दिया और गला घोंटकर मार डाला।
शारा के चेहरे और सिर पर चोटें मिलीं
कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि तनवीर ने जबरदस्ती करने के लिए शारा को मारा। कई मिनट तक शारा का गला घोंटा। शारा के चेहरे और सिर पर भारी मुक्कों से लगी चोटें भी थीं। हमले के बाद तनवीर ने शारा का शव नग्न हालत में वुडबर्न रोड के इंडस्ट्रियल एस्टेट पर कूड़े के ढेर के पास फेंक दिया। फॉरेंसिक एविडेंस मिटाने की कोशिश में उसने शारा के शरीर पर डीजल डाल दिया। सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 1 बजे वैन वुडबर्न रोड में एंटर करते दिखी और डेढ़ बजे के आसपास शव को बाहर निकालकर फेंकते हुए कैद हुआ।