Tuesday , September 29 2026
Breaking News

पंजाब कांग्रेस की दिल्ली में हाई कमान से मीटिंग:2027 चुनाव को लेकर बनेगी स्ट्रेटजी, सीनियर नेता रहेंगे मौजूद; प्रधान बदलने से किया मना

चंडीगढ़  , (PNL) :  पंजाब बीजेपी को नया प्रधान मिलने के बाद अब कांग्रेस में भी नेतृत्व बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने आज पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की दिल्ली में बैठक बुलाई है। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली स्थित आवास पर शाम 4 बजे होगी, जिसमें पंजाब कांग्रेस के पांच वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि बैठक में राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल और भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे। बैठक में आगामी रणनीति और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। यह इस साल पंजाब कांग्रेस नेताओं के साथ हाईकमान की दूसरी बड़ी बैठक होगी।

इन नेताओं के मीटिंग में शामिल होने की उम्मीद

पूर्व डिप्टी सीएम और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मीडिया में बैठक की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि चार से पांच वरिष्ठ नेताओं को बुलाया गया है। सूत्रों के मुताबिक पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी तथा विजय इंदर सिंगला के बैठक में शामिल होने की संभावना है।

प्रधान को हटाने से कर दिया मना

इससे पहले 22 जनवरी 2026 को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल की मौजूदगी में पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ करीब तीन घंटे लंबी अहम बैठक हुई थी।

यह बैठक पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा संगठन में दलित (SC) प्रतिनिधित्व कम होने का मुद्दा उठाने और पंजाब कांग्रेस में बढ़ती गुटबाजी के बाद बुलाई गई थी। उस समय करीब 32 नेताओं ने दिल्ली में पत्र भेजकर भी स्थिति पर चिंता जताई थी। बैठक में हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस नेतृत्व में किसी भी बदलाव, खासकर प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को हटाने की मांग को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया था।

साथ ही के.सी. वेणुगोपाल ने चेतावनी दी थी कि पार्टी के आंतरिक मामलों को मीडिया या सार्वजनिक मंचों पर उठाने वाले नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। नेताओं को 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए एकजुट होकर काम करने के निर्देश भी दिए गए थे।

बरनाला रैली में राहुल गांधी व सीनियर लीडरशिप । फाइल फोटो

बरनाला रैली में राहुल गांधी व सीनियर लीडरशिप । फाइल फोटो

टीम प्लेयर नहीं बने तो रिजर्व बेंच पर बैठा देंगे

28 फरवरी को मनरेगा मुद्दे पर आयोजित रैली के दौरान राहुल गांधी ने सार्वजनिक मंच से कहा था कि पार्टी से बड़ा कोई नेता नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी को ‘टीम प्लेयर’ बनकर काम करना होगा।

राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई नेता अकेले खेलने या टीम भावना के खिलाफ काम करने की कोशिश करेगा, तो मल्लिकार्जुन खड़गे और वह मिलकर उसे सुधारेंगे या फिर ‘रिजर्व बेंच’ पर बैठा देंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!