Thursday , August 20 2026
Breaking News

पंजाब में अचानक मौसम ने बदला मिजाज : लुधियाना समेत 6 जिलों में बारिश, 9 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) :पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने अचानक मिजाज बदल लिया है। बीती रात से ही कई इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। लुधियाना, फरीदकोट, अमृतसर, बठिंडा, जालंधर और पटियाला में आधी रात के बाद बूंदाबांदी हुई। पठानकोट-चंडीगढ़ समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने आज (15 मार्च) के लिए गरज-चमक, आंधी, तेज हवाओं के साथ 9 जिलों में ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।

पिछले 24 घंटों में तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की हल्की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि यह अभी भी सामान्य तापमान से 3.3 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान श्री आनंदपुर साहिब में 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक 17 मार्च को थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन इसके अलावा 20 मार्च तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, 9 जिलों में ओले गिरने की संभावना है। इसमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला और संगरूर में तेज आंधी चलने और बिजली चमकने के आसार हैं। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।

जबकि तरनतारन, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, फिरोजपुर और मोगा में भी बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवां चल सकती हैं।

पठानकोट से लेकर मोहाली और फतेहगढ़ साहिब तक के इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं तरन तारन, फिरोजपुर और संगरूर जैसे इलाकों में कहीं-कहीं सिर्फ बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के ऊपर बहुत ऊंचाई पर हवा का एक तेज बहाव चल रहा है, जिसकी रफ्तार लगभग 200 किलोमीटर प्रति घंटा है। अभी एक पश्चिमी विक्षोभ (पहाड़ों से आने वाली ठंडी और नम हवा) एक्टिव है, जिसके पीछे-पीछे 17 मार्च की रात से एक और नया विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा।

24 घंटे के बाद तापमान गिरावट की संभावना

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल सिंह के मुताबिक, पंजाब में अगले एक हफ्ते तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। अगले 24 घंटों में गर्मी वैसी ही रहेगी, लेकिन उसके बाद अगले 5 दिनों में पारा 3 से 5 डिग्री तक गिर जाएगा, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!