Tuesday , September 29 2026
Breaking News

होशियारपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट दौरान गिरी आसमानी बिजली, 17 साल के खिलाड़ी की मौत, 11 को लगा झटका, पढ़ें

होशियारपुर , (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के होशियारपुर से आ रही है। जिले के गढ़शंकर के गांव बकापुर गुरु में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान आसमानी बिजली गिरने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव रसूलपुर निवासी तरुणदीप सिंह के रूप में हुई है। गांव के सरपंच ने बताया कि तरुणदीप 10वीं क्लास में हुआ था। अभी उसका रिजल्ट आया था। स्कूलों में छुट्टी के चलते वह टूर्नामेंट खेलने के लिए चला गया।

सरपंच ने बताया कि दोपहर लगभग साढ़े 11 से 12 बजे के बीच की यह घटना है। 11 युवक किक्रेट टूर्नामेंट खेलने के लिए पास के गांव में गए थे। इस दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। हलकी बूंदाबांदी के बीच भी खेल रहे थे तो इस दौरान बिजली गिर गई।

मौके पर तरुणदीप सिंह (16) पुत्र ओंकार सिंह और अंशप्रीत सिंह (18) बिजली की चपेट में आ गए। बाकी युवक भी झटके के साथ इधर-उधर गिए। घायलों को तुरंत नवांशहर के निजी अस्पातल पहुंचाया गया जहां तरुणदीप सिंह ने दम तोड़ दिया जबकि अंशप्रीत का इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी देते हुए युवक का रिश्तेदार सरपंच।

चश्मदीदों और स्थानीय सरपंच से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब सवा 12 बजे गांव की गुरुद्वारा साहिब वाली ग्राउंड में करीब 11 बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। तरुणदीप सिंह भी टीम का हिस्सा था। मैच के दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। जिस समय हादसा हुआ, तरुणदीप सिंह बॉलिंग करने के लिए तैयार हो रहा था। तभी अचानक आसमान से बिजली सीधे मैदान पर गिरी।

  • मैदान पर मची चीख-पुकार: बिजली का झटका इतना जबरदस्त था कि मैदान में खेल रहे सभी बच्चे एक साथ जमीन पर गिर पड़े। तरुणदीप सिंह के छोटे भाई ने बताया, हम सब खड़े थे, अचानक झटका लगा और सब गिर गए। कुछ बच्चे उठकर मदद के लिए भागे, लेकिन मेरा भाई वहीं पड़ा रहा। ग्रामीणों ने तुरंत ट्रैक्टर-ट्रॉली और निजी वाहनों का प्रबंध कर घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने तरुणदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया।

  • परिवार का चिराग बुझ गया:तरुणदीप सिंह के घर में इस समय चीख-पुकार मची है। उसकी मां पंचायत सदस्य हैं, का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ओंकार ने नम आंखों से बताया कि बेटा घर से यह कहकर निकला था कि वह बाल कटवाकर आया है और अब खेलने जा रहा है।

बेटे की मौत के बाद बेसुध मां।

बेटे की मौत के बाद बेसुध मां।

  • मां के हाथ से दूध पीकर-खाना खाकर गया: घटना के बाद से मां बेसुध है। पड़ोस की महिला ने बताया कि तरुणदीप सिंह बाल कटवाकर घर आया था। मां को कहा कि वह खेलने जा रहा है। मां ने कुछ खाकर जाने को कहा तो मां के हाथ से दूध और खाना खाकर गया।

  • पूरे गांव में शोक की लहर: तरुणदीप सिंह साथियों में बहुत ही मिलनसार था। उसकी लंबाई और कद-काठी देखकर कोई यकीन नहीं कर पा रहा कि वह महज 16 साल का था। वह पढ़ाई में भी काफी होनहार था और परिवार को उम्मीद थी कि 10वीं के नतीजे आने के बाद वह घर का सहारा बनेगा। प्रशासन और स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!