Monday , August 17 2026
Breaking News

जापानी प्रतिनिधिमंडल ने स्पीकर कुलतार सिंह संधवा से की मुलाकात, पंजाब में निवेश की इच्छा व्यक्त की

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज एक विशेष जापानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जो पंजाब में निवेश करने का इच्छुक है। मुलाकात के दौरान स्पीकर ने बताया कि पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है, साथ ही अब यह औद्योगिक क्षेत्र के लिए भी एक उभरता हुआ केंद्र बन रहा है। स्पीकर ने प्रतिनिधिमंडल से पंजाब में निवेश के अवसरों की पड़ताल करने और पारस्परिक हितों के लिए निवेश करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने उद्योगपतियों की सुविधा के लिए पारदर्शिता और भरोसेमंद व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए एक स्पष्ट नीतिगत ढांचा तैयार किया है।

स्पीकर ने प्रतिनिधिमंडल को पंजाब सरकार के ‘इन्वेस्ट पंजाब’ प्लेटफॉर्म के बारे में भी जानकारी दी जिसमें राज्य सरकार द्वारा एक सिंगल विंडो पोर्टल शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से निवेशक 45 दिनों के भीतर सभी आवश्यक अनुमतियाँ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य की व्यवसाय-हितैषी नीतियाँ और निवेश के व्यापक अवसर निवेशकों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होंगे।

श्री संधवां ने उन्हें ‘प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन’ के बारे में भी अवगत कराया, जिसमें पंजाब में निवेश को और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थानीय और विदेशी निवेशकों के साथ विचार-विमर्श किया जाता है।  बैठक के दौरान फिट फाउंडर कंपनी लिमिटेड के सीईओ शिनतारो हाचिगा और सीओओ ताकामासा सुजी भी उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की लेडी IAS को ED ने किया तलब:मोहाली से जुड़े प्रोजेक्ट में जांच; 18 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया

मोहाली , (PNL) : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवल प्रीत बराड़ …

जालंधर में किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला:युवकों को बुलाकर ईंटें बरसाईं, एक साल से फैमिली ने किराया नहीं दिया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के किशनपुरा इलाके में किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक …

जालंधर में पेट्रोल टैंकर और कार की टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, बठिंडा से तेल लेकर आ रहा था; ड्राइवर बोला- मेरे पास हादसे का वीडियो

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के व्यस्त गुरु नानक मिशन चौक पर आज टैंकर और हुंडई …

पंजाब में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, 124 IPS/PPS अफसर बदले, PNL पर देखें सबसे पहले लिस्ट

लिस्ट देखने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇👇 ips pps transfers list …

पंजाब लोक संपर्क विभाग के आई.पी.आर.ओ. अमनप्रीत सिंह मनौली के पिता मनजीत सिंह मनौली की अंतिम अरदास में प्रमुख हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

साहिबजादा अजीत सिंह नगर, (PNL) : जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में जिला लोक संपर्क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!