Friday , September 11 2026
Breaking News

जालंधर : विकास को हर घर तक पहुँचाना हमारा संकल्प, नितिन कोहली ने शहीद ऊधम सिंह नगर में 12 लाख की लागत से बने पार्क का उद्घाटन किया

जालंधर, (PNL) : शहीद ऊधम सिंह नगर में लगभग 12 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए नवनिर्मित पार्क का उद्घाटन जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने किया। यह पार्क स्थानीय लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित सार्वजनिक स्थान उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है, जिससे क्षेत्र के बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को बेहतर वातावरण मिलेगा।

उद्घाटन अवसर पर नितिन कोहली ने कहा कि विकास कार्यों को हर घर तक पहुँचाना उनका संकल्प है और इसी सोच के तहत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। उनका कहना था कि ऐसे कार्य न सिर्फ़ स्थानीय ढांचे को मज़बूत करते हैं, बल्कि लोगों के दैनिक जीवन की गुणवत्ता भी बढ़ाते हैं।

उद्घाटन समारोह में विजय वासन, रागिनी ठाकुर, राज कुमार अरोड़ा, नवीन सागर, रोशन शर्मा, राजवीर सिंह, दीपक कुमार, सलवान, संगीता शर्मा, पूजा सागर, मुनीश गुप्ता, विक्की सिंह, गितांशु और गिरीश अरोड़ा प्रमुख रूप से शामिल रहे। लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक कदम बताया और कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर सुविधाओं का विस्तार होगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!