Monday , August 17 2026
Breaking News

पठानकोट में ओवरस्पीड बस ने 4 को कुचला:2 की मौत, गुस्साए लोगों ने बस फूंकी; जालंधर से जम्मू जा रही थी

पठानकोट , (PNL) : पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक-स्कूटी सवार समेत 4 लोगों को कुचल दिया। बस जालंधर से जम्मू जा रही थी। ड्राइवर ने संतुलन खोने के बाद बस सड़क किनारे खड़े लोगों पर चढ़ा दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।

मृतकों के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। जबकि, घायलों के मल्टीपल इंजरी हैं। हादसे के बाद भी लक्ष्मी हॉलिडेज का बस ड्राइवर करीब 200 फीट तक दोनों को घसीटता ले गया। इस दौरान उसने सड़क किनारे बच्चे के साथ जा रही एक महिला को भी चपेट में ले लिया।

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बस को आग लगाकर फूंक दिया। स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना नंगलभूर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

4 लोगों को कुचलने के बाद गुस्साई भीड़ ने लक्ष्मी हॉलिडेज बस को आग के हवाले कर दिया।

4 लोगों को कुचलने के बाद गुस्साई भीड़ ने लक्ष्मी हॉलिडेज बस को आग के हवाले कर दिया।

लक्ष्मी हॉलीडेज की बस जालंधर से जम्मू जा रही थी

हादसा बुधवार सुबह 10 बजे के करीब हुआ। जालंधर से जम्मू जा रही लक्ष्मी हॉलीडेज की बस (नंबर एआर2-0बी-0956) अचानक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान संदीपनी गुरुकुल स्कूल कौंतरपुर के पास चौक में कुछ लोग खड़े थे। बेकाबू बस ने सड़क किनारे खड़ी एक बाइक, स्कूटी और दो अन्य लोगों को उड़ा दिया।

स्कूटी को टक्कर मारने के बाद भी नहीं रोकी बस

स्थानीय निवासी एवं रिटायर्ड सूबेदार मेजर प्रह्लाद सिंह के अनुसार, लक्ष्मी हॉलीडेज की बस ने सबसे पहले गांव के रणजीत सिंह (38) की स्कूटी को टक्कर मारी। टक्कर के बाद स्कूटी बस के नीचे फंस गई, लेकिन ड्राइवर ने बस रोकने के बजाय उसे भगाने की कोशिश की। इसके बाद सड़क किनारे खड़े बाइक सवार अरुण कुमार को भी टक्कर मार दी।

तेज रफ्तार बस के नीचे पड़ी एक्टिवा। ड्राइवर 20 फीट तक स्कूटी और बाइक को घसीटता ले गया था।

तेज रफ्तार बस के नीचे पड़ी एक्टिवा। ड्राइवर 20 फीट तक स्कूटी और बाइक को घसीटता ले गया था।

200 फीट तक स्कूटी-बाइक घसीटता ले गया ड्राइवर

हादसे के बाद भी बस ड्राइवर करीब 200 फीट तक आगे दोनों को घसीटता ले गया। इस दौरान उसने सड़क किनारे अपने बच्चे के साथ जा रही नपवाल गांव की एक महिला को भी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

2 लोगों की मौके पर मौत, 2 घायल

हादसे में चार लोग घायल हो गए। इनमें से बाइक और स्कूटी सवार दो घायलों को गंभीर हालत में राज न्यूरो अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान कौंतरपुर निवासी रणजीत सिंह (38) और अरुण कुमार (32) के तौर पर हुई है। रणजीत सिंह के 3 और 6 साल के दो बेटे हैं। रणजीत पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। वहीं, अरूण कुमार गांव में ही टेंट हाउस में काम करता था।

ड्राइवर-कंडक्टर के भागते ही बस में लगाई आग

प्रह्लाद सिंह ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। इससे गुस्साए ग्रामीणों की भीड़ ने बस में आग लगा दी। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन इन बस ऑपरेटरों पर कोई एक्शन नहीं लेता है।

फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे पर बस में लगी आग पर काबू पाया। तब बस पूरी तरह जल चुकी थी।

फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे पर बस में लगी आग पर काबू पाया। तब बस पूरी तरह जल चुकी थी।

SP बोले- ड्राइवर और मालिक पर होगी कार्रवाई

मौके पर पहुंचे एसपी गुरइकबाल सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चलाने के कारण यह भीषण हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बस में आग लगा दी। पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है। बस ड्राइवर और मालिक के खिलाफ FIR दर्ज कर एक्शन लिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की लेडी IAS को ED ने किया तलब:मोहाली से जुड़े प्रोजेक्ट में जांच; 18 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया

मोहाली , (PNL) : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवल प्रीत बराड़ …

जालंधर में किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला:युवकों को बुलाकर ईंटें बरसाईं, एक साल से फैमिली ने किराया नहीं दिया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के किशनपुरा इलाके में किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक …

जालंधर में पेट्रोल टैंकर और कार की टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, बठिंडा से तेल लेकर आ रहा था; ड्राइवर बोला- मेरे पास हादसे का वीडियो

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के व्यस्त गुरु नानक मिशन चौक पर आज टैंकर और हुंडई …

पंजाब में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, 124 IPS/PPS अफसर बदले, PNL पर देखें सबसे पहले लिस्ट

लिस्ट देखने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇👇 ips pps transfers list …

पंजाब लोक संपर्क विभाग के आई.पी.आर.ओ. अमनप्रीत सिंह मनौली के पिता मनजीत सिंह मनौली की अंतिम अरदास में प्रमुख हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

साहिबजादा अजीत सिंह नगर, (PNL) : जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में जिला लोक संपर्क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!