Wednesday , September 30 2026
Breaking News

अमृतपाल सिंह होंगे सीएम फेस: अकाली दल ‘वारिस पंजाब दे’ की सरकार बनी तो एक हिंदू व एक दलित उपमुख्यमंत्री, मनप्रीत इयाली का बड़ा बयान, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना से सटे पायल में अकाली दल वारिस पंजाब दे ने सांसद अमृतपाल सिंह खालसा और बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर एक विशाल रोष मार्च निकाला। लगभग 12 किलोमीटर लंबे इस मार्च में बड़ी संख्या में युवाओं और पार्टी समर्थकों ने हिस्सा लिया। मार्च के दौरान नेताओं ने बंदी सिखों और अमृतपाल सिंह की रिहाई के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकारों की आलोचना की।

मार्च के दौरान विधायक मनप्रीत सिंह इयाली का बयान चर्चा का विषय रहा। इयाली ने कहा कि वह पंथ की सेवा के लिए समर्पित हैं और उन्हें किसी पद या अध्यक्षता की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में भाई अमृतपाल सिंह खालसा पंजाब में मुख्यमंत्री पद का चेहरा (CM फेस) होंगे। इयाली ने आगे कहा कि भविष्य में बनने वाली सरकार में सामाजिक संतुलन को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने दावा किया कि एक हिंदू और एक दलित समुदाय से जुड़े नेता को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पार्टी नेता संदीप रुपालों ने पुष्टि की कि पायल में निकाले गए 12 किलोमीटर लंबे रोष मार्च में युवाओं की भारी भागीदारी देखी गई।

अमृतपाल सिंह खालसा के पिता तरसेम सिंह खालसा ने कहा कि बंदी सिख अपनी सजा पूरी कर चुके हैं, लेकिन उन्हें अभी तक रिहा नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उन्हें पैरोल भी नहीं दे रही है। तरसेम सिंह ने दोहराया कि सिख समुदाय के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

पंजाब के साथ भेदभाव का आरोप

तरसेम सिंह खालसा ने यह भी कहा कि पंजाब के साथ विभिन्न क्षेत्रों में भेदभाव हो रहा है। उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब की बैठक का उल्लेख करते हुए सुझाव दिया कि यदि बंदी सिखों की रिहाई के लिए कोई बड़ा आंदोलन शुरू होता है तो उसकी अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब को करनी चाहिए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!