Wednesday , September 30 2026
Breaking News

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा हादसा, गाड़ियों के उपर गिरा बड़ा पेड़, इस राज्य के छह लोगों की मौत, पढ़ें

कुल्‍लू, (PNL) : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के मणिकर्ण में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां कई गाड़ियों पर एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिसके नीचे कई लोग दब गए. कुल्लू पुलिस ने 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. मृतक कर्नाटक के बैंगलुरू के रहने वाले थे. फिलहाल, पुलिस रेस्क्यू अभियान में जुटी है. बताया जा रहा है कि दबे हुए लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है. घायलों को एंबुलेंस की मदद से कुल्‍लू के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अफसरों का कहना है कि मृतकों की पहचान कराई जा रही है.

यह हादसा देवदार के बड़े पेड़ के अचानक गिर जाने से हुआ है. हादसे के वक्‍त मौके पर चीख-पुकार मच गई थी और यहां बड़ी संख्‍या में लोग जुट गए थे. एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने जानकारी देते हुए कहा कि दोपहर को यह हादसा हुआ. यहां गुरुद्वारा के पास ही लैंडस्‍लाइड हुआ और एक बड़ा पेड़ गिर पड़ा जिससे कुछ वाहन उसकी चपेट में आ गए. वहीं वाहनों के आसपास खड़े लोगों को भी चोटें आईं हैं. यहां 6 लोगों की मौत हो गई और 5 घायल लोगों को कुल्‍लू के सरकारी अस्‍पताल में भेजा गया है. इनमें से 2 की हालत नाजुक है. सभी का इलाज किया जा रहा है. एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने जानकारी देते हुए कहा कि गुरुद्वारा मणिकर्ण साहिब के सामने पीडब्ल्यूडी रोड पर भूस्खलन के साथ पेड़ गिरने की घटना में घायल व्यक्तियों को चिकित्सा उपचार के लिए जरी अस्पताल भेजा गया है. वहीं विजय नगर, बैंगलोर निवासी रमेश (42), पल्‍लवी भार्गव, रीना, वर्षिनी बेटी रमेश, समीर औरंग नेपाली, एक अज्ञात पुरुष (पंजाबी), कुल 3 पुरुष और 3 महिला की मौत हो गई है.

मणिकर्ण गुरुद्वारा के ठीक सामने वाली सड़क के पास एक पेड़ टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से वहां पर खड़े रेहड़ी संचालक एक गाड़ी सवार और तीन पर्यटक जो मौके पर मौजूद थे; उनकी मौत हो गई है. मरने वालों की पहचान की जा रही रही है. एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने बताया कि हादसे में 6 लोगों की जान गई है, जबकि कई घायल हुए हैं. राहत एवं बचाव कार्य जारी है. प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है. विधायक कुल्लू सुंदर सिंह ठाकुर कुल्लू अस्पताल पहुंचे. उन्‍होंने बताया कि 1 घायल महिला सैलानी को कुल्लू अस्पताल पहुंचाया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरी में उपचाराधीन 5 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!