Monday , July 6 2026
Breaking News

बड़ी खबर : अमृतसर में 3 मंजिला घर में जोरदार ब्लास्ट, छत में दरारें, खिड़कियों के शीशे टूटे, 2 महिलाएं झुलसी

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में गुरूवार दोपहर अचानक 5 मंजिला घर में ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद घर को आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि घर की छत में दरारें पड़ गईं और बाहर लगे शीशे भी टूट गए। धमाके की आवाज सुनकर इलाके में अफरातफरी मच गई। आग में 2 महिलाएं बुरी तरह से झुलस गईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। ब्लास्ट कैसे हुआ, अभी इसके बारे में कुछ पता नहीं चलना है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और इसकी जांच कर रही है। ACP सुरिंदरपाल सिंह ने कहा कि फोरेंसिक की टीमें बुलाई गई हैं। जांच के बाद ब्लास्ट के पीछे की वजह का पता चलेगा।

घर में धमाके से जुड़े 5 PHOTOS…

ब्लास्ट का पता चलते ही घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है।

ब्लास्ट का पता चलते ही घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है।

घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड बुलाई गई।

घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड बुलाई गई।

इसी घर में ब्लास्ट हुआ, जिससे उसके खिड़कियों पर लगे शीशे टूट गए।

इसी घर में ब्लास्ट हुआ, जिससे उसके खिड़कियों पर लगे शीशे टूट गए।

धमाके के बाद घर के लोग विलाप करते हुए नजर आए।

धमाके के बाद घर के लोग विलाप करते हुए नजर आए।

घर में ब्लास्ट को लेकर ACP ने क्या कहा:-

  • आधे घंटे में आग बुझाई, महिलाओं को निकाला: अमृतसर के ACP सुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि यह घटना अनगढ़ इलाके में हुई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। 2 फायर टेंडरों की मदद से करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद अंदर झुलसी महिलाओं को बाहर निकाला गया। इसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • पटाखों का शक, फोरेंसिक टीमें बुलाईं: ACP ने बताया कि लोकल लोगों ने इस घर में पटाखे बनाने का शक जताया है। पुलिस को भी घर के बाहर पटाखों के टुकड़े मिले हैं। हालांकि अभी कुछ फाइनल कहना जल्दबाजी होगी। जांच के लिए फोरेंसिक टीमें बुला ली गई हैं। जांच रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा। ACP ने कहा कि अगर जांच में अवैध ढंग से पटाखे बनाने और यहां विस्फोटक स्टोर करने की पुष्टि हुई तो फिर घर के मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के स्कूल के लिए निकली 12 वर्षीय छात्रा लापता:चार बच्चे साथ निकले थे, गेट से हो गई गायब, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

जालंधर , (PNL) : महानगर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र मेन रैणक बाजार में स्थित सरकारी …

OTT से हटी फिल्म ‘Sutlej’, समर्थन-विरोध के बीच Punjab में छिड़ी बहस; दिलजीत बोले- इंटरनेट से अब कोई हटा नहीं सकता

न्यूज डेस्क, (PNL) : अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज (पंजाब 95)’ एक बार फिर विवादों में …

पंजाब में नशा तस्करी पर बड़ा वार:अमृतसर में 11 किलो हेरोइन बरामद, तस्करी नेटवर्क की जांच; पुलिस का वार्निंग मोड ऑन

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत …

जालंधर में स्पोर्ट्स बाइक सवार स्नैचर पकड़ा:पेशी के दौरान भागने की कोशिश, टांग में चोट; महिला से छीनी थी बालियां

जालंधर , (PNL) : जालंधर में स्पोर्ट्स बाइक पर स्नैचिंग करने वाले एक आरोपी को थाना …

जालंधर पुलिस ने फिरौती गैंग के 3 आरोपी पकड़े:दो पिस्टल-देसी कट्टा और 9 कारतूस बरामद; 2 दिन का रिमांड मिला

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लोहियां खास थाना पुलिस ने फिरौती मांगने वाले गिरोह का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!