Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जान की कीमत 12 लाख! जालंधर में Zomato के डिलीवरी ब्वॉय के परिवार वालों के साथ छाबड़ा कलैक्शन के मालिक ने किया राजीनामा, नहीं हुआ केस दर्ज

जालंधर, (PNL) : मॉडल टाउन की गोल मार्किट में शनिवार रात हुए हादसे में लेन-देन करके राजीनामा हो गया है। दरअसल एक तेज रफ्तार कार ने Zomato के डिलीवरी ब्वॉय को कुचलकर मार डाला था। मृतक की पहचान दकोहा के रहने वाले अभिशेक के रूप में हुई थी। उक्त कार शेखां बाजार के छाबड़ा कलैक्शन के मालिक की थी। कार को ध्रुव नामक युवक चला रहा था, जो उनके परिवार का ही सदस्य है। पुलिस ने इस केस में शुरू से ही ढील बरती, क्योंकि उनको पता था कि हादसा करने वाली पार्टी काफी अमीर है।

शनिवार रात हादसा हुआ और पुलिस ने रविवार शाम तक कोई केस दर्ज नहीं किया। रात पड़ते-पड़ते दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया। छाबड़ा कलैक्शन के मालिकों ने युवक की जान की कीमत 12 लाख रुपए लगाई और राजीनामा हो गया। इसमें सबसे बड़ा सवाल ये कि हादसा करने वाले को कोई कानूनी कारवाई का सामना नहीं करना पड़ा जबकि बिना सीट बेल्ट के कार चलाने पर चालान तक कर दिया जाता है। पुलिस ने इस मामले में अपने स्तर पर कोई कारवाई नहीं की, जो साफ दर्शाती है कि पुलिस पर भी कोई ना कोई दबाव जरुर था। हालांकि थाना छह के एसएचओ अजैब सिंह का कहना है कि पीड़ित परिवार ने कोई बयान हीं नहीं लिखवाया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राहुल-प्रियंका से मिले:संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें, गुटबंदी खत्म करने पर भी हुआ मंथन

न्यूज डेस्क, (PNL) :कांग्रेस पार्टी के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिल …

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!