Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर में कबाड़ गोदाम में लगी आग:दूर तक उठा धुआं, घरों से बाहर निकले लोग, फायर ब्रिगेड पहुंची

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के गढ़ा इलाके में गुरु दीवान नगर स्थित एक कबाड़ के गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। आग का धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं।

आग लगने के बाद लोग घरों से बाहर निकले।

आग लगने के बाद लोग घरों से बाहर निकले।

रिहायशी इलाके में है गोदाम

स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह गोदाम रिहायशी इलाके में स्थित है। उन्होंने पहले भी कई बार नगर निगम से इसे हटाने की शिकायत की थी। निवासियों के अनुसार, गोदाम से आने वाली दुर्गंध और सांस लेने में दिक्कत के कारण उन्हें परेशानी होती थी, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही

आसपास के लोगों ने शुरुआत में खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई। इसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की टीमें अभी भी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!