Tuesday , September 29 2026
Breaking News

ईरान ने दागीं 500 मिसाइलें और 2,000 ड्रोन, अमेरिका का बड़ा जवाब—17 जहाज नष्ट, 2,000 ठिकानों पर कार्रवाई

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अधिकारी ब्रैड कूपर ने कहा कि ईरान ने जवाबी कार्रवाई में अब तक 500 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें और 2,000 से ज्यादा ड्रोन लॉन्च किए हैं. ज्यादातर हमलों को US सेना सेना ने नष्ट कर दिया है. ब्रैड कूपर ने कहा कि अमेरिकी सेना ने जवाबी कार्रवाई में सबमरीन समेत 17 ईरानी जहाजों को नष्ट कर दिया है और ईरान के भीतर करीब 2,000 टारगेट पर हमले किए हैं. इन हमलों में ईरान को खासा नुकसान पहुंचा है. उन्होंने कहा कि इस बीच ईरान के मिसाइल ठिकानों पर भी लगातार हमले किए जा रहे हैं. ईरान के एयर डिफेंस को भी काफी हद तक कमजोर किया गया है. कूपर ने दावा किया है कि ईरान की राजधानी तेहरान में उनके सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है. US सेंट्रल कमांड के ब्रैड कूपर ने दावा किया कि आज अरब की खाड़ी, होर्मुज की खाड़ी या ओमान की खाड़ी में एक भी ईरानी जहाज मौजूद नहीं है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, होर्मुज की खाड़ी में अभी भी जहाजों की लंबी कतार लगी है. ज्यादातर देशों के जहाज वहां खड़े हैं. किसी भी जहाज की आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं हो रही है. डर है कि कही ईरान पर उन पर हमला न कर दे. जहाजों पर मौजूद स्टॉफ को अपनी जान का खतरा है. ज्यादातर देश के जहाज माहौल ठीक होने पर ही वहां से निकलने की बात कर रहे हैं.

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह कहा कि मैंने जो कुछ किया, उसके लिए मुझे इतनी तारीफ कभी नहीं मिली. अमेरिकी सेना लगातार ईरान पर बड़ा पलटवार कर रही है. यह आने वाले कुछ और दिनों तक जारी रहेगा. वहीं अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा है कि US मिलिट्री ने ईरान में 1,700 से ज्यादा टारगेट पर हमले किए हैं. शनिवार को शुरू हुए इन हमलों में ईरानी नेवी के जहाजों, सबमरीन और एंटीशिप मिसाइल साइट्स के साथ-साथ कमांड और कंट्रोल सेंटर को निशाना बनाया गया है. US मिलिट्री का कहना है कि ईरान की हम पर और हमारे पार्टनर्स पर हमला करने की क्षमता कम हो रही है, जबकि दूसरी तरफ, हमारी लड़ाकू ताकत बढ़ रही है. इजराइली सेना का कहना है कि उसने ईरान के खिलाफ बड़े हमलों का एक और दौर शुरू कर दिया है. इजराइली मीडिया ने एक्स पर पोस्ट में कहा, एयरफोर्स ने अब ईरानी आतंकी शासन के लॉन्च साइट्स, डिफेंस सिस्टम और अतिरिक्त इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ बड़े हमलों का दौर शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से शुरू हुई जंग में अभी तक ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई सहित कई वरिष्ठ नेता मारे गए है. ईरान ने जवाबी कार्रवाई में क्षेत्र भर में अमेरिकी सैन्य अड्डों और इजराइल पर हमले किए हैं. ईरान ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया हुआ है. साथ ही इजराइल के तेल अवीव समेत अन्य शहरों पर भी लगातार हमले कर रहा है. ईरान ने साफ कर दिया है कि वो खामेनेई का मौत का बदला लिए बिना रुकने वाले नहीं हैं. ईरान का कहना है कि इजराइल के पीएम नेतन्याहू उनके निशाने पर हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!