Friday , July 10 2026
Breaking News

पंजाबी सिंगर जस्सी बोले—डेरे चिट्टे से भी ज्यादा खतरनाक: लोगों का Mindwash करते हैं; मैं कब्रों-मजारों पर नहीं गाता

न्यूज डेस्क, (PNL) : ‘दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी’ फेम पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी ने कहा कि वह कब्रों पर जाकर नहीं गाते, चाहे कोई उन्हें करोड़ों रुपए क्यों न दे। जस्सी यहीं नहीं रूके उन्होंने डेरों को चिट्‌टा, ड्रग बेचने से भी खतरनाक बता दिया। एक इंटरव्यू में जस्सी ने कहा कि डेरों को प्रमोट करना चिट्‌टा बेचने से भी खतरनाक है क्योंकि यहां लोगों का माइंडवॉश किया जाता है। जसबीर जस्सी ने कहा कि लुधियाना के एक बाबा ने उन्हें अपने डेरे में होने वाले मेले में गाने के लिए ऑफर किया और 32 से 35 लाख रुपए देने की बात की लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया। मेरे से पहले भी वहां पर कई सिंगर गा चुके थे और मेरे बाद भी कई सिंगरों ने गाया है। बाबा ने मेले के बाद फोन करके कहा कि तुम नहीं आए तो मैं तुमसे भी बेहतर सिंगर लेकर आया और वह गाकर चला गया। जस्सी ने कहा कि मेरा उसूल है कब्र वाली जगह पर नहीं गाता हूं। इसलिए बाबा को मना कर दिया। जस्सी का ये बयान सीधे तौर पर उन सिंगरों को चुभने वाला है, जो डेरों और मजारों पर हर साल लगने वाले मेलों में परफॉर्म करते हैं।

पंजाबी सिंगर जस्सी की 5 अहम बातें…

  • जिंदगी में कुछ उसूल भी होते हैं: जसबीर जस्सी का कहना है कि पैसा ही सब कुछ नहीं होता, जिंदगी में कुछ उसूल भी होते हैं। जिस काम से सोयाइटी पर निगेटिव इंपैक्ट आता है वो काम नहीं करना चाहिए। इसलिए मैं कब्र वाली जगह पर बिल्कुल नहीं गाता।

  • पैसे लेकर क्या ड्रग बेचने लग जाएं: जसबीर जस्सी ने कहा कि सोसायटी के प्रति हर व्यक्ति की एक जिम्मेदारी भी होती है। कल को कोई बोल दे कि एक करोड़ रुपए देता हूं चिट्‌टा या ड्रग बेच दे तो क्या वो बेचने लग जाउंगा। ऐसा नहीं होता। सोशल रिस्पोंसबिलिटी भी होती है।

  • माइंडवॉश कर देते हैं: जसबीर जस्सी का कहना है कि डेरों में लोगों के माइंडवॉश कर दिए जाते हैं और फिर वो उसी तरफ सोचने लगते हैं। डेरों को प्रमोट करेंगे तो वहां ज्यादा लोग जुड़ेंगे और ज्यादा लोगों का माइंडवॉश हो जाएगा जो कि ज्यादा खतरनाक है।

  • मुझे कहा, बहुत कृपा होगी: जस्सी ने बताया कि लुधियाना वाले बाबा को जब मैंने गाने से मना किया तो उसे एक व्यक्ति बार-बार फोन करके कहता रहा कि आप पर बड़ी कृपा हो जाएगी। जिस पर मैंने उसे कहा कि रहने दो। पर वो मानता नहीं था। बार-बार कह रहा था कि आप जहां हो उससे ऊपर पहुंच जाओगे। एक बार आ जाओ।

  • तू मुझ पर कृपा कराने वाला कौन होता है: जस्सी ने कहा कि जब वो बार बार कहने लगा तो फिर मैंने उसे कह दिया कि तू मेरे पर कृपा कराने वाला कौन होता है। मुझ पर तो श्री गुरुग्रंथ साहिब महाराज की कृपा है। तेरे बाबा की कृपा की मुझे कोई जरूरत नहीं है। जस्सी का कहना है कि लोग बहुत भोले-भाले हैं। उनको श्री गुरुग्रंथ साहिब से भटकाया जा रहा है।

जसबीर जस्सी के करियर से जुड़े 3 बड़े विवाद…

कीर्तन-धार्मिक मर्यादा को लेकर विवाद हुआ पंजाबी सिंगर जसबीर सिंह जस्सी ने हाल ही में एक धार्मिक कार्यक्रम में शबद कीर्तन गाया। जिसको लेकर कुछ सिख धार्मिक संस्थाओं ने आपत्ति दर्ज की और मामला श्री अकाल तख्त तक पहुंचा। श्री अकाल तख्त के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने यहां तक कहा कि कीर्तन करने के लिए गुरमत मर्यादा का पालन जरूरी है।

जसबीर जस्सी ने तुरंत सफाई दी और कहा कि सिख धर्म व श्री गुरुग्रंथ साहिब में उनका अटूट विश्वास है। अगर उनकी बात से किसी को ठेस पहुंची हो तो वो माफी चाहते हैं। श्री अकाल तख्त के आदेशों का पूरा सम्मान करूंगा। उसके बाद मामला शांत हुआ।

एक धार्मिक कार्यक्रम में शबद गायन करते सिंगर जसबीर जस्सी।

यो यो हनी सिंह की अमर्यादित भाषा पर उठाए थे सवाल हाल ही में दिल्ली में यो यो हनी सिंह ने एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान अश्लील टिप्पणी की थी। म्युजिक इंडस्ट्री में सबसे पहले जसबीर जस्सी ने सवाल उठाए थे और उनके माता पिता व बहन से अपील की थी कि इसे अभी रोक लो। इसको लेकर काफी विवाद रहा।

 

सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह दिल्ली के शो में अश्लील टिप्पणी कर विवादों में फंसे थे। - फाइल फोटो

सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह दिल्ली के शो में अश्लील टिप्पणी कर विवादों में फंसे थे। – फाइल फोटो

पाकिस्तानी कलाकारों के समर्थन का विवाद जसबीर जस्सी ने दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी-3 में पाकिस्तानी अभिनेत्री को कास्ट करने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाना है तो फिर उनके गाने और कंटेंट भी पूरी तरह हटाए जाने चाहिए। इस बयान के बाद दिल्ली के पार्लियामेंट थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई और सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हुई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:चंडीगढ़ में बादल छाए रहेंगे; हिमाचल में टूरिस्टों को नदी किनारे न जाने की एडवाइजरी

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में 7 दिन पहले मानसून की एंट्री हुई थी, लेकिन अब …

मोहाली में निहंग जसदीप समेत 10 पर FIR:गुरुद्वारा सिंह शहीदां के बाहर मारपीट का मामला, कहा था- दोआबी का बंदा है, सबक सिखाओ

मोहाली , (PNL) : पंजाब के मोहाली स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिंह शहीदां, सोहाना में करीब 10 …

लुधियाना में थार सवार ने आवारा कुत्ते को कुचला:विरोध करने पर डॉग फीडर्स को दिखाई पिस्टल; आरोपी चंडीगढ़ से आया था ससुराल

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के हैबोवाल इलाके में एक थार चालक ने लापरवाही और तेजी …

कांग्रेस हाईकमान के आगे झुका चन्नी गुट:2 नेता चंडीगढ़ में AICC प्रभारी बघेल से मिलेंगे

चंडीगढ़  , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में बगावती तेवर दिखा रहे पूर्व CM व जालंधर सांसद …

जालंधर में एक्टिवा चुराते युवक को पकड़ा:पुलिस के देरी से पहुंचने पर भड़के लोग, बोले- नशे के कारण हो रही वारदात

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कबीर नगर इलाके में उस समय हंगामा हो गया, जब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!