Friday , October 16 2026
Breaking News

लुधियाना पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत:लोगों ने फूलों की वर्षा की, आज से शुरू होगी हनुमंत कथा; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार देर रात लुधियाना पहुंचे। भक्तों ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहली बार हनुमंत कथा सुनाएंगे। मंगलम वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी की ओर से शनिवार से 30 सितंबर तक 5 दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन रखा गया है।पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और हरियाणा के सीएम नायब सैनी भी आज कथा में शिरकत करेंगे। सीएम सैनी सवा 5 बजे लुधियाना पहुंचेंगे और देर शाम 7 बजे हलवारा एयरपोर्ट से वापस जाएंगे। कथा का आयोजन चंडीगढ़ रोड स्थित वर्धमान मिल्स के सामने GLADA ग्राउंड में किया जा रहा है।ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्ट प्लान जारी किया है। एक लाख स्क्वायर फीट में पंडाल सजाया जा रहा है। करीब 70 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री कैलाश नगर में ठहरे हैं। कथा स्थल से करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूर उनका ठहराव रखा गया है।

हनुमान भक्ति और श्रीराम कथा के प्रसंग होंगे समिति के अध्यक्ष वरिंदर सहगल ने बताया कि लुधियाना में पहली बार पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को हनुमान भक्ति के साथ भगवान श्रीराम से जुड़े प्रसंग सुनने का अवसर मिलेगा।आयोजकों के अनुसार, पांच दिनों तक चलने वाली कथा में भगवान हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना, श्रीराम कथा के प्रसंग, धार्मिक अनुष्ठान और भव्य दरबार आयोजित किए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण उपलब्ध करवाने के साथ सनातन संस्कृति से जोड़ना बताया गया है।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट मैप।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट मैप।

पंजाब के अलग-अलग जिलों से पहुंचेंगे श्रद्धालु आयोजकों का कहना है कि कथा में केवल लुधियाना ही नहीं, बल्कि पंजाब के अलग-अलग जिलों और आसपास के राज्यों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। बड़ी संख्या में लोगों के आने को देखते हुए आयोजन स्थल पर बैठने, पेयजल, चिकित्सा सहायता, पार्किंग, सुरक्षा और प्रवेश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए अलग-अलग समितियां बनाई जा रही हैं। स्वयंसेवकों को भी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, ताकि कथा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

शराब तस्करी मामले में पुलिस की कहानी पड़ी कमजोर:मोहाली कोर्ट से 5 साल पुराने केस में आरोपी बरी, ड्राइवर-कार की पहचान नहीं

मोहाली , (PNL) : मोहाली कोर्ट ने 5 साल पुराने शराब तस्करी और लापरवाही से गाड़ी …

जालंधर बस्ती एरिया में नशे पर जागे मंत्री:वार्ड-43 में मोहिंदर भगत की बैठक, चुनाव पास आते ड्रग्स पर बात; बोले-वार्ड स्तर पर कमेटियां बनाओ

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती एरिया में पिछले साढ़े 4 साल से नशा …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 16 लोग हिरासत में लिए:सभी की टिकट फर्जी निकली, UAE जाने की तैयारी में थे; एजेंट के खिलाफ FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर एयरपोर्ट पर शारजाह जाने वाली फ्लाइट से सफर करने पहुंचे 16 …

पंजाब से गिरफ्तार मनजीत बेदी अमेरिका को सौंपा:US अटॉर्नी ने जताया आभार; SNAP घोटाले में था वांटेड; भागकर आया था जालंधर

जालंधर , (PNL) :  अमेरिका के 6,00,000 डॉलर (लगभग ₹5.6 करोड़) के सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस …

जालंधर सांसद चन्नी ने शुरू किया ‘मिशन चिट्टा सोना’:रात को टिप्पर में बैठकर खनन साइट पर पहुंचे, बोले- केजरीवाल और मान ने रेत लूटा

जालंधर , (PNL) : जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी ने अवैध खनन को लेकर नया अभियान …

जालंधर में घर में घुसी बेकाबू स्कूल बस:टक्कर से गेट टूटा, दीवारों में दरारें आईं; 10 बच्चों में से एक को चोट लगी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के सोढल इंडस्ट्री एरिया इलाके में शुक्रवार सुबह एक स्कूल बस …

खन्ना में किसान के घर पुलिस की रेड:तूड़ी वाले कमरे में छिपा रखा था सामान, 75 लीटर लाहन बरामद; आरोपी गिरफ्तार

 लुधियाना , (PNL) : खन्ना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए …

जालंधर कैंट में AAP का हलका इंचार्ज बदला:राजविंदर थियाड़ा की जगह दीपक बाली को लगाया; परगट सिंह के खिलाफ लड़ सकते चुनाव

जालंधर , (PNL) : आम आदमी पार्टी ने जालंधर कैंट के हलका इंचार्ज को बदल दिया …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड : मानसा में तनावपूर्ण माहौल, न्याय समिति ने बैठक करने से इनकार किया

मानसा , (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर मानसा में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ …

1 नवंबर से मोबाइल पर कॉल करने वाले का नाम दिखाना होगा अनिवार्य

न्यूज डेस्क, (PNL) : मोबाइल पर अनजान नंबर से आने वाली कॉल को लेकर 1 …

पंजाब बंद का असर, बाजार सुनसान; गुरु नानक मिशन चौक पर भारी पुलिस बल तैनात

जालंधर  , (PNL) : नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर जोटा की हत्या के विरोध में आज, 15 अक्टूबर …

अमृतसर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर फायरिंग:कमर में लगी गोली, 25-30 राउंड चलाए; खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा घर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के झंडेर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला कर फायरिंग की …

Chandigarh के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे, CM मान और DGP कार्यालय का जिक्र

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के 3 सरकारी स्कूलों को ईमेल भेजकर बम धमाके की धमकी …

लुधियाना में प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत:CM मान का बैनर उतारते समय करंट लगा, तार से टकराई लोहे की रॉड; नीचे गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जमालपुर में चंडीगढ़ रोड पर धरना-प्रदर्शन के दौरान करंट लगने …

अमृतसर में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग:टांग में लगी गोली, दुकान खुली थी, तभी पहुंचे 2 हमलावर; बैग छीनने की कोशिश की

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में बाइक सवार दो युवकों ने कपड़ा व्यापारी पर गोली चला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!