Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बहिबलकलां गोलीकांड में सुखबीर बादल की बढ़ेंगी मुश्किलें:पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर ने SIT को दर्ज कराया बयान; साजिशन फायरिंग का आरोप

फरीदकोट  , (PNL) :  फरीदकोट के बहिबलकलां गोलीकांड मामले में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम के समक्ष श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने वीरवार को अपना बयान दर्ज करवाया है, जिसमें उन्होंने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं।

ज्ञानी रघुबीर सिंह ने दावा किया कि श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेशी के दौरान सुखबीर सिंह बादल ने बहिबल गोलीकांड से संबंधित अपनी जिम्मेदारी स्वीकार की थी। उन्होंने कहा कि यह कबूलनामा श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष सार्वजनिक रूप से हुआ था और इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई थी, जो वर्तमान में अकाल तख्त के रिकॉर्ड में सुरक्षित मौजूद है।

जत्थेदार ने अपने बयान में कहा कि बहिबल कलां में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे निहत्थे और बेगुनाह लोगों पर साजिश के तहत गोलियां चलवाई गई थीं। उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे सिख समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई थी और इस मामले में सच्चाई सामने आना बेहद जरूरी है।

सूत्रों के अनुसार, एसआईटी अब ज्ञानी रघबीर सिंह द्वारा दिए गए बयान और श्री अकाल तख्त में मौजूद वीडियो रिकॉर्डिंग सहित अन्य साक्ष्यों की जांच कर सकती है। यदि जांच में इन दावों की पुष्टि होती है तो सुखबीर सिंह बादल के लिए कानूनी और राजनीतिक चुनौतियां बढ़ सकती हैं।

14 अक्टूबर 2015 को बेअदबी के विरोध में हुई थी गोलीबारी

गौरतलब है कि 14 अक्टूबर 2015 में बहिबल कलां में बेअदबी घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा गोलीबारी की गई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। यह मामला लंबे समय से पंजाब की राजनीति और धार्मिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें एसआईटी ने पुलिस अधिकारियों को चार्जशीट किया हुआ है और इस केस की सुनवाई इन दिनों चंडीगढ़ जिला अदालत में चल रही है और एसआईटी की जांच जारी है।

बहिबल गोलीकांड मामले की फाइल फोटो बहिबल कलां मामले में नया मोड़ आया।

बहिबल गोलीकांड मामले की फाइल फोटो बहिबल कलां मामले में नया मोड़ आया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राहुल-प्रियंका से मिले:संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें, गुटबंदी खत्म करने पर भी हुआ मंथन

न्यूज डेस्क, (PNL) :कांग्रेस पार्टी के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिल …

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!