Thursday , October 22 2026
Breaking News

लुधियाना के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की हत्या:छाती-पीठ पर 2 गोलियां मारी गईं; स्कॉर्पियो लेकर बर्थडे पार्टी में गया था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल (34) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बुधवार रात घर से स्कॉर्पियो में बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। राहुल को 2 गोलियां मारी गईं। एक उसकी छाती और दूसरी पीठ पर लगी। परिवार को उसके दोस्तों ने ही फोन कर कहा कि राहुल को गोली लगी है और उसे DMC में भर्ती कराया गया है, जाकर देख लो।

हालांकि जब तक परिवार वहां पहुंचा तो राहुल दम तोड़ चुका था। मृतक राहुल की 3 साल पहले ही शादी हुई थी। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। पुलिस को राहुल की स्कॉर्पियो मिल गई है, जिसमें वह घर से निकला था। उसकी बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।

गोली मारकर कत्ल किए गए राहुल शर्मा की फाइल फोटो।

गोली मारकर कत्ल किए गए राहुल शर्मा की फाइल फोटो।

बर्थडे पार्टी के दौरान विवाद हुआ परिजनों के मुताबिक राहुल शर्मा अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी घर से निकला था। वह देर रात किसी बर्थडे पार्टी में शामिल होने की बात कहकर निकला था। इसी दौरान कोई विवाद हुआ और इसके बाद उस पर फायरिंग कर दी गई। परिवार के मुताबिक उन्हें पता चला कि फुल्लांवाल चौक से जे ब्लॉक मॉल को जाती रोड पर यह वारदात हुई।

आधी रात को पता चला, परिवार पहुंचा तो मौत हो चुकी थी परिजनों के मुताबिक रात करीब साढ़े 12 बजे उन्हें वारदात का पता चला। राहुल के दोस्तों ने ही उसके साले को फोन कर बताया कि राहुल DMC में भर्ती है, उसे गोली लगी है। परिवार वाले अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि राहुल की 11.55 बजे ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। परिवार के मुताबिक राहुल की शादी 3 साल पहले ही हुई थी। उसके घर में पत्नी, माता-पिता और एक शादीशुदा बहन है।

पुलिस बोली- CCTV फुटेज खंगाल रहे पुलिस के मुताबिक देर रात पार्टी में क्या हुआ, इसके बारे में जांच की जा रही है। गोली चलाने वाले कौन थे, इसके बारे में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV फुटेज भी खंगाल रही है। जिससे गोली चलाने वालों का सुराग मिल सके। फिलहाल पुलिस और परिवार ने अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा है। उनसे बात होने के बाद घटना की पूरी जानकारी सामने आएगी।

बिना तेल-तड़के के छोले बनाकर बेचता परिवार लुधियाना के फाउंटेन चौक के पास सिमेट्री रोड पर पंडित जी के छोले-कुलचे शहर के सबसे पुराने और मशहूर स्ट्रीट फूड काउंटर्स में से एक है। इसकी शुरुआत परिवार के बुज़ुर्ग खुशी राम शर्मा ने की थी। इसके बाद पंडित कुलदीप शर्मा और उनकी अगली पीढ़ी इस काम को संभाल रहे हैं।

इस परिवार ने हिमाचल और पंजाब के जायके को मिलाकर छोले बनाते हैं। ये दुकान 1950 के बाद से यहां पर लग रही है। ये परिवार बिना तेल के छोले बनाते हैं। इनके छोलों में तड़का भी नहीं लगता। इनमें प्याज-लहसुन भी नहीं डाला जाता

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में हनुमान जी की मूर्ति पर मारे पत्थर:धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस, पुलिस ने दर्ज की FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के शाहपुर रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान …

कांग्रेस प्रधान परगट सिंह का भगवंत मान सरकार पर हमला:एंटी-सेक्रिलेज बिल पर विधानसभा को गुमराह करने का आरोप, स्पीकर को सौंपा पत्र

जालंधर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रधान और जालंधर कैट से विधायक परगट सिंह ने …

अमृतसर में आज हॉकी का महामुकाबला:शो मैच में 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, ओलंपियन भी होंगे शामिल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में हीरो मेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के प्रचार के लिए …

जालंधर में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका:25 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे कैंप, DC दफ्तर में बनेंगे हेल्प डेस्क

जालंधर , (PNL) ; जालंधर में वोटर लिस्ट में करेक्शन के लिए 25 अक्टूबर को जिले …

जालंधर में पुरानी रंजिश के चलते गाड़ी पर हमला:मोबाइल लेने गया था पीड़ित,दबंगों ने कार के तोड़े शीशे, थाना 5 की पुलिस मामले की जांच में जुटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में देरा रात 10 बजे के समय …

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, दशहरा के बाद उसी पार्क में की सफाई, लगाए पौधे, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को वास्तविक कार्रवाई में बदलने वाली एक अनूठी …

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल से:27 अक्टूबर तक चलेगा, दो दिन ही होगा कामकाज; सरकार को घेरेगा विपक्ष

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल यानी 22 से शुरू होगा, जो …

पंजाब में मिलावटखोरों पर एक करोड़ जुर्माने की तैयारी:7 साल की जेल-संपत्ति जब्ती का भी प्रावधान; CM मान को भेजा प्रस्ताव

चंडीगढ़ , (PNL) ; पंजाब में खाने-पीने की चीजों, दवाओं और कृषि उत्पादों में बड़े पैमाने …

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

जालंधर में कन्फेक्शनरी शॉप में लगी आग:सारा सामान जला, मालिक बोला- फायर ब्रिगेड के इंतजार में आधा घंटा बीता

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में कन्फेक्शनरी शॉप पर आग लग गई। …

पंजाब में 60 दिन का नशा विरोधी मिशन:पुलिस और सिविल अधिकारी तैनात होंगे, हॉटस्पाट पर कैमरे; DGP ने गिनाए नशे के आंकड़े

जालंधर , (PNL) : जालंधर के PAP पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को नशे के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!