Monday , March 30 2026
Breaking News

कनाडा में दर्दनाक हादसा: तरनतारन के दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत, पढ़ाई के लिए गए थे विदेश

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में हुए सड़क हादसे ने तरनतारन के दो परिवारों को गहरा सदमा दिया है। जानकारी के अनुसार, तरनतारन जिले के मारी गौर सिंह और ऐलोवाल गांव के रहने वाले तलविंदर सिंह और जजबीर सिंह रोजी-रोटी और अपने परिवार के बेहतर भविष्य की तलाश में कनाडा गए थे। बीते कल ब्रिटिश कोलंबिया के हाईवे 97, अलास्का हाईवे, फोर्ट नेलसन शहर के नजदीक एक भीषण ट्रक दुर्घटना हुई। इस हादसे में दोनों युवक मौके पर ही जीवन की जंग हार गए। घटना की सूचना मिलते ही उनके परिजनों और गांव में शोक की लहर फैल गई।

परिजनि बोले- पढ़ाई के सिलसिले में कनाडा गए थे मृतकों के परिवारों ने बताया कि युवक अपनी पढ़ाई और काम के सिलसिले में कनाडा गए थे। उनके परिवारों ने बताया कि तलविंदर सिंह और जजबीर सिंह मेहनती और ईमानदार युवा थे, जिन्होंने अपने परिवार के लिए हमेशा बेहतर अवसरों की तलाश की। हादसे के तुरंत बाद कनाडा पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी। परिजन मृतकों के शवों को जल्द से जल्द पंजाब लाने की मांग कर रहे हैं ताकि उन्हें अंतिम संस्कार के लिए घर लाया जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अचानक आई सूजन ने लिया गंभीर रूप, NHS अस्पताल में आधुनिक इलाज से बिना सर्जरी मिली नई जिंदगी की किरण”

पिछले महीने, 65 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला ने अपने दाहिने ग्रोइन (पेटके निचले हिस्से) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!