Wednesday , September 9 2026
Breaking News

लुधियाना में गैंगस्टर विशाल गिल और उसकी गैंग ने पुलिस को मारे थप्पड़, 2 ASI घायल, रेस्टोरेंट में जमकर की तोड़फोड़, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। गैंगस्टर विशाल गिल ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी मना रहे युवकों पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद बदमाशों को रेस्टोरेंट से बाहर निकाला गया। इस दौरान गैंगस्टर विशाल गिल के साथियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए आरोपियों का हमला सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसमें वे पुलिस टीम से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

इस मामले में पुलिस ने अभी तक अनमोल गिल, कार्तिक बग्गन, दिव्याशु, चिराग यगोता, सुवंश जलान और युगियांशु को ही गिरफ्तार किया है जबकि विशाल गिल अभी भी फरार है। पुलिस ने रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि वारदात को अंजाम देने आए युवकों में गैंगस्टर विशाल गिल सबसे आगे था, जबकि पुलिस ने उसके अन्य साथियों की पहचान कर ली है। थाना टिब्बा की SHO भगत वीर ने कहा कि 13 लोगों पर नाम सहित मामला दर्ज किया है जबकि 6 लोग पकड़ लिए है। जल्द इस मामले में पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!