Tuesday , September 8 2026
Breaking News

Dharmendra Pradhan का हो इस्तीफा, विभाग बदलना मंजूर नहीं होगाः Rahul Gandhi

न्यूज डेस्क, (PNL) : राहुल गांधी 10 जनपथ, नई दिल्ली पहुंचे और छात्रों के बीच से उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. राहुल गांधी ने मीडिया बातचीत के दौरान छात्रों की तीन मांगो पर जोर दिया. राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को न सिर्फ मंत्रालय से बल्कि कैबिनेट से हटाया जाए. उन्होंने कहा कि देश को उनके विभाग का तबादला मंजूर नहीं है.

उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी छात्रों को बुरी तरह पीटा है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए. राहुल ने बताया कि छात्रों की बुरी तरह से पिटाई हुई है, इनमें से एक छात्र की शायद रोशनी भी चली जाए. इन सभी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों से माफी मांगे. उन्होंने कहा कि इन छात्रों से कोई भी नहीं लड़ सकता क्योंकि ये देश का भविष्य हैं. सरकार कितनी भी कोशिश कर ले, कितने भी फैसले लेकर देख ले वो छात्रों के इस विरोध को नहीं हिला सकते.

साहिल से मिलकर राहुल ने क्या कहा?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को सरकार पर आरोप लगाया कि उसने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही होगा. राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान घायल हुए युवक साहिल को मीडिया के सामने पेश किया. उन्होंने कहा कि ऐसे हजारों युवाओं के साथ बर्बरता की गई है.

सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए राहुल ने लिखा कि साहिल सिर्फ तिरंगा लेकर साफ परीक्षा और मेहनत का हक मांग रहा था. पुलिस ने उस पर गोली चलाकर बुरी तरह घायल कर दिया. ये अंग्रेजों जैसा जुल्म नहीं, बल्कि मोदी सरकार की बर्बरता है, जहां हक मांगने वाले मासूम छात्रों को न्याय की जगह छर्रे मिलते हैं.

उन्होंने कहा कि पेपर लीक से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और सरकार को झूठ बोलना बंद करना चाहिए. राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने हमारे भविष्य पर हमला किया है. बीते दिन भी उन्होंने कहा था कि भविष्य यानी युवा सिर्फ तीन बातें कह रहे हैं. शिक्षा मंत्री को हटाया जाए. जो पुलिस वाले लाठी चला रहे थे और छात्रों को पीट रहे थे, उनके खिलाफ कार्रवाई हो.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!