Monday , August 10 2026
Breaking News

अमृतसर में हेरोइन समेत 2 तस्कर गिरफ्तार:1.147 किलो नशा बरामद, नाकाबंदी दौरान पकड़ा; तस्करी का नेटवर्क रडार पर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना घरिंडा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 किलो 147 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसमें पैकिंग मटीरियल भी शामिल है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक, थाना घरिंडा की पुलिस पार्टी टी-प्वाइंट अटारी के पास रविवार को गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपा, निवासी नौशहरा ढाला, और अमनदीप सिंह, निवासी ढोडीविंड, हाल निवासी अटारी, हेरोइन की सप्लाई के लिए डिफेंस नहर की ओर पैदल आ रहे हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद दोनों संदिग्ध वहां पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने काबू कर लिया। यह कार्रवाई सब-डिवीजन अटारी के डीएसपी यादविंदर सिंह की मौजूदगी में की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाशी ली, जिसके दौरान उनके कब्जे से कुल 1 किलो 147 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-C, 29 और 61-85 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच एएसआई लखा सिंह कर रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि हेरोइन उन्हें कहां से मिली और इसे आगे किन लोगों तक सप्लाई किया जाना था। पुलिस को पूछताछ के दौरान नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:2 दिन पहले आई, युवक मिलने आता था; रूम से लाल रंग का सूटकेस भी मिला

जालंधर  , (PNL) : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 …

तीन जिंदगियां बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा हुए सम्मानित, सन्नी देओल ने दिया शौर्य पुरस्कार

जालंधर, (PNL) : अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों …

पंजाब में कांवड़ियों पर टूटा कहर! तेज रफ्तार कार ने 4 श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क …

जालंधर वेस्ट में बीजेपी को झटका, लाडी अंगुराल और अश्वनी कुमार साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी को जालंधर में उस समय और मजबूती मिली जब …

जालंधर : 95 लाख की लागत से संवरेगी पुलिस लाइन की सड़कें, नितिन कोहली ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने पुलिस लाइन में नई सड़कों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!