Wednesday , February 18 2026
Breaking News

पंजाब के 3 सीनियर IAS अफसरों को मिला प्रोमोशन, प्रिंसिपल सेक्रेटरी और वित्त कमिश्नर बनेंगे, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब सरकार ने वर्ष 2000 बैच के तीन आईएएस अधिकारियों को पदोन्नत किया है। नए साल पर पंजाब सरकार ने उक्त आईएएस अधिकारियों को तोहफा दिया है। इन अधिकारियों को प्रमुख सचिव, वित्त आयुक्त के पद पर पदोन्नत किया गया है।

 

पदोन्नत अधिकारियों में 2000 बैच के आईएएस अधिकारी राहुल तिवारी, अलकनंदा दयाल और कुमार राहुल का नाम शामिल है। ये आदेश मंगलवार देर शाम जारी किए गए। हालांकि जब तक तीनों अधिकारियों को उनकी पदोन्नति के अनुसार पोस्टिंग नहीं मिलती, तब तक वे अपनी मौजूदा पोस्टिंग पर ही ड्यूटी करेंगे। लेकिन आज उन्हें बढ़ी हुई सैलरी के हिसाब से पैसे मिलेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने 12 साल बाद बैलगाड़ी की दौड़ों की शुरुआत के साथ किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक-2026 का किया उद्घाटन

किला रायपुर (लुधियाना), (PNL) : किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक-2026 मंगलवार को लुधियाना में बहुत उत्साह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!