Friday , August 21 2026
Breaking News
Screenshot

बड़ी खबर : मोहाली में कबड्डी परमोटर राणा बलाचौरिया का कत्ल करने वाले शूटर का पंजाब पुलिस ने किया एनकाउंटर, पढ़ें

मोहाली, (PNL) : पंजाब के मोहाली में कबड्‌डी प्लेयर व प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या करने वाले शूटर का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। मोहाली में पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी हरपिंदर उर्फ मिड्डू का एनकाउंटर किया। मिड्डू ने बलाचौरिया को सेल्फी लेने के बहाने गोली मारी थी।

पुलिस ने आरोपी का मोहाली के लालडू में एनकाउंटर कर आरोपी को गिरफ्तार किया। फिलहाल मिड्डू का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं इस मामले में आज सुबह ही दो शूटरों आदित्य कपूर और करण पाठक की फोटो सामने आई थी, जिन्होंने परफेक्ट प्लानिंग से कत्ल किया था।

हत्याकांड में इन शूटरों के अलावा टूर्नामेंट से राणा के बारे में पल-पल की रेकी और मुखबरी करने वाले और लोग भी शामिल हैं। इनकी पहचान में पुलिस जुटी हुई है।

मिड्डू तरनतारन जिले के नौशहरा पन्नुआं का रहने वाला है। इस एनकाउंटर में 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया आरोपी कई गंभीर अपराधों में शामिल रहा है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड है। पंजाब पुलिस ने ट्वीट कर खुद इस इसकी जानकारी दी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है, कई जिलों में बारिश की संभावना है; जानिए मौसम की स्थिति

जालंधर , (PNL) : आज पंजाब के विभिन्न इलाकों में बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम …

मुख्यमंत्री मान के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र 30 अगस्त को 7 भाषाओं में रिलीज होगा, ट्रेलर जारी हो चुका है

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निजी जीवन और राजनीतिक सफर …

Jalandhar में पंजाब बंद का असर, हाईवे पर यातायात रुका; चौकों पर जत्थेबंदियों का धरना

जालंधर , (PNL) :बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की …

बिग ब्रेकिंग : 1984 के सिख दंगों के आरोपी सज्जन कुमार की मौत, तिहाड़ जेल में काट रहा था उम्रकैद की सजा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ …

दोस्तों के साथ पार्टी मनाने निकला था युवक, रास्ते में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बर्थडे वाले दिन मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। जन्मदिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!