Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर के बाद बिलावल भुट्टो के परिवार ने छोड़ा पाकिस्तान, डरकर पहुंचे इस देश में, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने एक्शन लेते हुए सिंधु जल संधि समझौते को सस्पेंड करने के साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ कई और बड़े कदम उठाए हैं. इसको लेकर पड़ोसी देश के अंदर खलबली मची हुई है और लोग खौफ के साए में जी रहे हैं. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग देश छोड़कर भागने लगे हैं. पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर के परिवार ने हाल ही में देश छोड़ा था और अब खबर है कि पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो का परिवार पाकिस्तान छोड़ कनाडा भाग गया है.

सिंधु जल संधि सस्पेंड होने के बाद बौखलाए बिलावल ने धमकी दी थी कि अगर पाकिस्तान का पानी रोका गया तो खून की नदियां बहेंगी. इस धमकी के एक दिन बाद ही खबर आ रही है कि उनके परिवार के सदस्य बख्तावर भुट्टो और असिफा भुट्टो आज रविवार (27 अप्रैल, 2025) की सुबह पाकिस्तान छोड़कर कनाडा चले गए.

पाकिस्तानी सेना के कई अधिकारियों ने परिवार को भेजा विदेश

पाकिस्तान के अंदर भारत को लेकर ये डर है कि वो कभी भी हमला कर सकता है. ऐसे में उसकी सेना का मनोबल भी गिर गया है और कई अधिकारियों ने अपने परिवार को विदेश भेज दिया है. इसमें पाकिस्तान आर्मी के चीफ असीम मुनीर भी शामिल हैं. खबरें हैं कि इन लोगों ने एक प्राइवेट जेट के जरिए अपने परिवारों को ब्रिटेन और न्यू जर्सी भेजा है. पहलगाम आतंकी हमले के तुरंत बाद भारत ने पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए अरब सागर में आईएनएस सूरत से एक मिसाइल टेस्ट किया. वहीं पीएम मोदी ने भी कहा कि आतंकवादियों और उनके आकाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और वो चाहे दुनिया के किसी भी कोने में छिपे हों उन्हें ढूंढ़ निकाला जाएगा.

पीएम मोदी से देश कर रहा पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने की मांग

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से का माहौल बना हुआ है और देशवासी पीएम मोदी से बदला लेने की मांग कर रहे हैं. इस मुद्दे पर देश के सभी राजनीतिक दल भी सरकार के साथ खड़े हैं. विपक्ष का कहना है कि सरकार कोई भी कदम उठाए, विपक्ष उसके साथ है. फिलहाल सरकार ने सिंधु जल संधि को सस्पेंड कर दिया है, पाकिस्तानियों का वीजा खत्म कर दिया और उन्हें देश से निकाला गया है. साथ ही डिप्लोमैटिक संबंधों को काफी हद तक कम कर दिया है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!