Monday , September 21 2026
Breaking News

गुरु पूर्णिमा वाले दिन हरियाणा में 2 छात्रों ने अपने ही स्कूल के प्रिंसिपल का कर दिया मर्डर, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : हरियाणा के हिसार से गुरु पूर्णिमा के दिन बेहद ही डरावनी खबर सामने आई है. यहां पर हिसार जिले के बांस बादशाहपुर गांव स्थित करतार मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई. स्कूल के ही दो छात्रों ने अपने प्रिंसिपल जगबीर सिंह पर चाकू से हमला कर दिया. घायल अवस्था में उन्हें स्कूल स्टाफ द्वारा तुरंत हिसार के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

यह वारदात स्कूल परिसर के अंदर ही हुई, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. बताया जा रहा है कि छात्रों ने अचानक प्रिंसिपल पर चाकू से वार कर दिया. यह हमला गुरु पूर्णिमा के दिन हुआ, जिस दिन गुरु और शिष्य के रिश्ते को सम्मान दिया जाता है, लेकिन इस घटना ने इस रिश्ते को कलंकित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. उधर, दोनों छात्र घटना के बाद फरार हो गए हैं. दोनों ही छात्रों की पहचान हो गई है और 11वीं और 12वीं के ये छात्र हैं, जो कि नाबालिग बताए जा रहे हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!