Saturday , August 1 2026
Breaking News

जालंधर में नितिन कोहली के प्रयासों से लंबे समय से रुकी इस सड़क का निर्माण फिर हुआ शुरू, शहरवासियों को मिलेगी बड़ी राहत

जालंधर, (PNL) : शहर के विकास से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली के विशेष प्रयासों से डॉ. बी.आर. अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) से कपूरथला चौक तक जाने वाली शहर की प्रमुख और व्यस्त सड़क का निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो गया है।

यह सड़क लंबे समय से सरफेस वॉटर प्रोजेक्ट के चलते रुकी हुई थी, जिसके कारण क्षेत्र के लोगों, व्यापारियों और रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की खराब हालत के कारण ट्रैफिक जाम और आवागमन में भी लोगों को काफी दिक्कतें आ रही थीं।

गौरतलब है कि डॉ. बी.आर. अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) से कपूरथला चौक तक इस सड़क का निर्माण कार्य पिछले साल दिवाली तक पूरा होना था, लेकिन सरफेस वॉटर प्रोजेक्ट के दौरान सामने आई कुछ तकनीकी खामियों के कारण यह काम देरी का शिकार हो गया।

हालांकि नितिन कोहली द्वारा लगातार किए गए प्रयासों और संबंधित विभागों के साथ हुई बैठकों के बाद यह रुका हुआ काम अब फिर से शुरू करवा दिया गया है।

इस अवसर पर लोगों से बातचीत करते हुए नितिन कोहली ने कहा कि जनता को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और जहां भी विकास कार्यों में रुकावट आती है, वहां उसे दूर करने के लिए तुरंत कदम उठाए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि जालंधर के विकास के लिए सड़कों, पीने के पानी, सफाई व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन को मजबूत करना बेहद जरूरी है और इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

नितिन कोहली ने कहा कि जालंधर सेंट्रल के हर क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाना उनका लक्ष्य है और आने वाले समय में भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं जनता को समर्पित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ विकास कार्य करवाना नहीं, बल्कि जालंधर को एक साफ-सुथरा, सुविधाओं से भरपूर और आधुनिक शहर बनाना है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राम मंदिर पर संसद में अनोखा प्रदर्शन… डिंपल यादव ने रखा चंदा बॉक्स और संत बनकर बैठे पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दिया चंदा

न्यूज डेस्क, (PNL) : चंदी चोरी के मामले पर आज शुक्रवार को संसद परिसर में …

दौलत, शौहरत और इज्जत मिली है…ट्रोलिंग पर Kangana Ranaut का नया बयान

न्यूज डेस्क, (PNL) :बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने ट्रोल किए जाने के सवाल पर जवाब …

जालंधर में शहीद उधम सिंह को दी गई श्रद्धांजलि:टीवी सेंटर पार्क में उमड़े नेता, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए; ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए

जालंधर , (PNL) : जालंधर में शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर टीवी सेंटर स्थित …

13 साल की बच्ची 7 महीने की प्रेग्नेंट हुई:लुधियाना में पेट दर्द होने पर पता चला; आरोपी राखी बंधवाता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में 13 साल की रेप पीड़िता 7 महीने की प्रेग्नेंट हो …

पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट:तापमान 0.3°C गिरा; सभी डैम का जलस्तर बढ़ा

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और चंडीगढ़ में आज (31 जुलाई) से 3 अगस्त तक भारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!