Friday , October 23 2026
Breaking News

बंबीहा गैंग का गैंगस्टर डोनी बल सामने आया, बोला-जग्गू और लॉरेंस के लिए काम करता था राणा बलाचौरिया, सिद्धू मूसेवाला के बदले 35 मरेंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के कबड्‌डी प्लेयर कुंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलौचारिया की हत्या कराने वाला बंबीहा गैंग का गैंगस्टर डोनी बल कत्ल के बाद पहली बार मीडिया के सामने आया है। उसने दावा किया कि राणा बलाचौरिया कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया के लिए काम कर रहा था। वह हमारे दुश्मनों को फाइंनेंशियली स्ट्रॉन्ग कर रहा था।

इसीलिए उसकी हत्या की गई। उसने दावा किया कि राणा ने क्लब से फिरौती वसूलने के लिए लॉरेंस से धमकी का फोन कराया था। बल ने ये भी कहा कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल का बदला लेने के लिए उन्होंने 35 लोगों की लिस्ट बनाई है। इन सबका कत्ल किया जाएगा। डोनी बल ने एक यूट्यूब चैनल रितेश लक्खी-अनप्लग्ड के साथ बातचीत में ये बातें कहीं। हालांकि PNL उसकी बातों और दावों की पुष्टि नहीं करता।

Screenshot
  • राणा नए प्लेयरों पर दबाव डालता था: गैंगस्टर डोनी बल ने कहा- राणा बलाचौरिया गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के लिए नए खिलाड़ियों पर दबाव डालता था। वह हमारे दुश्मनों को स्ट्रॉन्ग कर रहा था, इसी वजह से उसकी हत्या की गई। जो हमारे दुश्मन को फाइंनेंशियली स्ट्रॉन्ग करेगा, हम उसे छोड़ेंगे नहीं। राणा हमारा नुकसान कर रहा था, हमने उसका नुकसान किया है और कुछ नहीं है।

  • मैसेज लगाया था लेकिन राणा नहीं माना: गैंगस्टर डोनी बल ने कहा- राणा बलाचौरिया को मैसेज लगाया था कि वह कबड्‌डी खिलाड़ियों को दबाए नहीं, मगर वह मान नहीं रहा था। राणा न तो कबड्डी का प्लेयर था और न ही कोई प्रमोटर, वह तो जग्गू और लारेंस के लिए काम कर रहा था। वह उनके कहने पर प्लेयरों को दबाता था। उसने ढ़ाई माह पहले लारेंस से एक क्लब वाले को फोन करवाया था कि हमारा हिस्सा रख, मेरा आदमी तुमसे पैसे लेकर जाया करेगा।

  • पंजाबी सिंगर कनाडा में गोल्डी बराड़ से मिला, फिर मूसेवाला की हत्या हुई: गैंगस्टर डोनी बल ने कहा- सिद्धू मूसेवाला के मर्डर से पहले एक पंजाबी सिंगर कनाडा में गोल्डी बराड़ से मिला था। इस बारे में AAP सरकार को पता था, फिर भी मूसेवाला की सिक्योरिटी कम क्यों कराई गई। मूसेवाला के कथित मैनेजर शगनप्रीत को लेकर बल ने कहा कि वह मेरे साथ पूरे टच में था। वह मेरे साथ फोन पर जानकारी दे रहा था। इसमें लक्की पटियाल का लेना-देना नहीं है। मूसेवाला को मारने वालों के चक्कर में 35 लोग मारने हैं, बेकसूर को नहीं मारेंगे।

  • पुलिस जिसे मास्टरमाइंड बता रही, वह सिर्फ दोस्त: गैंगस्टर डोनी बल ने कहा- जिस एशप्रीत को मोहाली पुलिस ने कत्ल का मास्टरमाइंड बताकर अरेस्ट किया, वह मेरा दोस्त है लेकिन उसने कभी मेरे लिए काम नहीं किया। जिस हरपिंदर को कल (17 दिसंबर) एनकाउंटर में मारा गया, उसका नाम तो मैंने आज ही सुना। उसका नाम इसमें डाला गया और मार दिया गया। अगर हम क्राइम कर रहे हैं तो पुलिस क्या कर रही है।

  • जग्गू भगवानपुरिया को रेडबुल किसने पिलाई: गैंगस्टर डोनी बल ने कहा कि AAP सरकार कहती है कि गैंगस्टर दूसरी सरकारों ने पैदा किए, हम इसे खत्म कर रहे हैं। फिर जग्गू भगवानपुरिया को बटाला उपचुनाव के लिए रिमांड पर क्यों लाया गया। उसे रेड बुल क्यों पिलाई गई। तरनतारन उपचुनाव के बाद उसे वापस क्यों छोड़ा गया। कोई रिमांड क्यों नहीं लिया गया। उसके लिए जेल में पिज्जा और KFC आइटम आते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की हत्या:छाती-पीठ पर 2 गोलियां मारी गईं; स्कॉर्पियो लेकर बर्थडे पार्टी में गया था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल (34) की गोली …

अमृतसर में युवक पर जानलेवा हमला:2 लोगों ने बाजू पकड़ी, तीसरे ने पेट में चाकू मारा; विधायक के PA समेत 5 पर FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। …

लुधियाना में हनुमान जी की मूर्ति पर मारे पत्थर:धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस, पुलिस ने दर्ज की FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के शाहपुर रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान …

कांग्रेस प्रधान परगट सिंह का भगवंत मान सरकार पर हमला:एंटी-सेक्रिलेज बिल पर विधानसभा को गुमराह करने का आरोप, स्पीकर को सौंपा पत्र

जालंधर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रधान और जालंधर कैट से विधायक परगट सिंह ने …

अमृतसर में आज हॉकी का महामुकाबला:शो मैच में 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, ओलंपियन भी होंगे शामिल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में हीरो मेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के प्रचार के लिए …

जालंधर में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका:25 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे कैंप, DC दफ्तर में बनेंगे हेल्प डेस्क

जालंधर , (PNL) ; जालंधर में वोटर लिस्ट में करेक्शन के लिए 25 अक्टूबर को जिले …

जालंधर में पुरानी रंजिश के चलते गाड़ी पर हमला:मोबाइल लेने गया था पीड़ित,दबंगों ने कार के तोड़े शीशे, थाना 5 की पुलिस मामले की जांच में जुटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में देरा रात 10 बजे के समय …

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, दशहरा के बाद उसी पार्क में की सफाई, लगाए पौधे, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को वास्तविक कार्रवाई में बदलने वाली एक अनूठी …

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल से:27 अक्टूबर तक चलेगा, दो दिन ही होगा कामकाज; सरकार को घेरेगा विपक्ष

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल यानी 22 से शुरू होगा, जो …

पंजाब में मिलावटखोरों पर एक करोड़ जुर्माने की तैयारी:7 साल की जेल-संपत्ति जब्ती का भी प्रावधान; CM मान को भेजा प्रस्ताव

चंडीगढ़ , (PNL) ; पंजाब में खाने-पीने की चीजों, दवाओं और कृषि उत्पादों में बड़े पैमाने …

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!