Wednesday , September 30 2026
Breaking News

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने डीजल डलवाने के बाद पेमेंट को लेकर हुए विवाद में पेट्रोल पंप मालिक पर ही कार चढ़ा दी। हादसे में उनके दोनों पैरों और कंधे में गंभीर फ्रैक्चर हुए हैं। इसके चलते दो सर्जरी करनी पड़ीं और रॉड व प्लेट डाली गई। मामले में आरोपी हरमीत सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 110 के तहत गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया। हालांकि, आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। दूसरी ओर, मोहाली अदालत ने मंगलवार को आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है।आरोपी के वकील ने अदालत में दलील दी कि हरमीत सिंह के खिलाफ दर्ज पूरी FIR मनगढ़ंत और झूठी है। बचाव पक्ष के मुताबिक, जब आरोपी का बीपीसीएल कार्ड मशीन में नहीं चला तो उसने शिकायतकर्ता से कोई मारपीट या बहस नहीं की, बल्कि केवल यह कहा था कि कार्ड नहीं चलने के कारण वह पैसों का भुगतान बाद में कर देगा।

आरोपी के वकील ने उल्टा शिकायतकर्ता प्रीतपाल सिंह और पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने हरमीत सिंह की कार में तोड़फोड़ कर उसे नुकसान पहुंचाया, जिसके बाद विवाद बढ़ा। इस आधार पर बचाव पक्ष ने आरोपी को अग्रिम जमानत देने की मांग की।अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के साथ मेडिकल रिकॉर्ड भी देखा, जिसमें गंभीर फ्रैक्चर और दो सर्जरी का उल्लेख था। अदालत ने माना कि चोटें आरोपी द्वारा कार से मारे गए टक्कर को दर्शाती हैं। अपराध की गंभीरता और जांच के शुरुआती चरण को देखते हुए अदालत ने आरोपी हरमीत सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

  • शराब के नशे में टल्ली था आरोपी: यह घटना लांडरा-बनूड़ रोड स्थित नानक फिलिंग स्टेशन सनेटा की है। 25 जुलाई की शाम आरोपी हरमीत सिंह अपनी मोहाली नंबर की कार लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचा। उसने 3,500 रुपए का डीजल भरवाया था। आरोपी एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है और पंप पर पहुंचने के समय नशे में था। डीजल भरने के बाद उसने भुगतान के लिए अपना बीपीसीएल (BPCL) कार्ड दिया।

  • गाली-गलौज के बाद पंप मालिक पर चढ़ाई कार: कार्ड मशीन में स्वीकार नहीं हुआ तो पेट्रोल पंप कर्मचारी ने आरोपी से पैसों का भुगतान करने को कहा। इस पर वह गुस्सा हो गया और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद वह पंप मालिक के कमरे में चला गया। वहां उसे समझाने की कोशिश की गई। आरोपी ने शिकायतकर्ता को जान से मारने की नीयत से अपनी कार उस पर चढ़ा दी। आरोपी तंगोरी का रहने वाला है।

  • मशक्कत के बाद इस मामले में केस दर्ज हुआ: वह बचने के लिए बाहर मशीन के पास आए तो आरोपी ने भागने के लिए कार तेजी से रिवर्स की, जिससे वह वहां खड़े एक अन्य ट्रक से टकरा गई। आरोपी ने पंप मालिक प्रीतपाल सिंह पर ही कार चढ़ा दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया। काफी मशक्कत के बाद इस मामले में केस दर्ज हुआ। हालांकि, आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!