Friday , October 2 2026
Breaking News

रंगला पंजाब की डिजिटल दस्तक : मान सरकार के नेतृत्व में पंजाब ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता डेटा टेक्नोलॉजी अवार्ड 2025

आज पंजाब का हर नागरिक फूला नहीं समा रहा है। यह सिर्फ एक अवार्ड नहीं, यह हमारे प्यारे ‘रंगला पंजाब’ के लिए एक नए युग की शुरुआत है! मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी की सरकार के नेतृत्व में, पंजाब ने डेटा टेक्नोलॉजी अवार्ड 2025 जीतकर पूरे देश में यह साबित कर दिया है कि पंजाब केवल खेती और बहादुरी में ही नहीं, बल्कि डिजिटल क्रांति में भी सबसे आगे है। यह सिर्फ़ एक अवार्ड नहीं, भरोसे की निशानी है। मान सरकार का नागरिक-केंद्रित शासन मॉडल पूरे देश के लिए मिसाल क़ायम की, जिसने डेटा की ताकत से सेवा डिलीवरी को आसान बनाया।

यह पुरस्कार, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप द्वारा जयपुर (राजस्थान) में आयोजित एक शानदार समारोह में, पंजाब के सुशासन और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री डी.के. तिवारी द्वारा प्राप्त किया गया। विभाग की टीम को बधाई देते हुये पंजाब के सुशासन और सूचना तकनीक मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने इसको पूरे राज्य के लिए गौरवमयी पल बताया और कहा कि यह प्रौद्यौगिकी का प्रयोग के द्वारा बेहतरीन शासन को यकीनी बनाने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी लीडरशिप का प्रमाण है। उन्होंने पंजाब सरकार की तरफ से पारदर्शी, कुशल और जवाबदेह शासन और नागरिक- केंद्रित सेवाएं प्रदान करने की वचनबद्धता को दोहराया, जोकि सुशासन के प्रति राज्य सरकार के दृढ़ समर्पण को दर्शाता है यह पूरे राज्य के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने जोर दिया कि डेटा एनालिटिक्स आधुनिक शासन में गेम-चेंजर है।

यह जीत डेटा एनालिटिक्स की श्रेणी में मिली है, जिसका मतलब है कि हमारी मान सरकार ने डेटा को सही तरीके से इस्तेमाल करके लोगों की ज़िंदगी को बेहतर बनाने का रास्ता खोज लिया है। यह पुरस्कार साबित करता है कि मान सरकार अपने वादों पर खरी उतरी है। मुख्यमंत्री जी का सपना है कि पंजाब में शासन ऐसा हो जहाँ हर काम में ईमानदारी, पारदर्शिता और तेज़ी हो। यह अवार्ड हम सबके लिए एक प्रेरणा है। पंजाब की मिट्टी ने हमेशा कमाल किया है और अब डिजिटल पंजाब का सुनहरा सपना सच होने जा रहा है। हमारा ‘रंगला पंजाब’ अब केवल रंग-बिरंगा नहीं, बल्कि डिजिटल रोशनी से भी जगमगाएगा! यह जीत पंजाब के हर उस व्यक्ति की जीत है जो बदलाव और अच्छे शासन की उम्मीद रखता है।

अब सरकार हवा में फैसले नहीं ले रही है। डेटा एनालिटिक्स की मदद से वह समझ रही है कि किस गाँव को डॉक्टर चाहिए, किस शहर को बेहतर सड़क, और किस किसान को किस मदद की ज़रूरत है। अब निर्णय आँकड़ों के आधार पर हो रहे हैं, न कि अंदाज़ों पर। इस तकनीक से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत कम हो गई है। लोगों को घर बैठे ही कई सेवाएँ मिल रही हैं। यह सिर्फ सुविधा नहीं, यह सम्मान है जो मान सरकार हर नागरिक को दे रही है। डेटा का इस्तेमाल करके, सरकार के काम-काज में पूरी पारदर्शिता आई है। अब हर नागरिक देख सकता है कि उसका पैसा कहाँ और कैसे खर्च हो रहा है। इंडियन एक्सप्रेस की टेक्नोलॉजी सभा द्वारा यह सम्मान मिलना, डिजिटल परिवर्तन की दिशा में हमारे प्रयासों को और अधिक ऊर्जा व उत्साह प्रदान करता है।

यह पुरस्कार पंजाब सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावशाली बनाने, सार्वजनिक सेवाओं को सुदृढ़ करने और एक जवाबदेह शासन को सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक डेटा एनालिटिक्स के प्रभावशाली उपयोग को रेखांकित करता है। साथ ही, यह पुरस्कार मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में “रंगला पंजाब” की परिकल्पना को साकार करने हेतु नागरिकों की भलाई और समृद्धि के लिए प्रौद्योगिकी आधारित पहल को और अधिक बल प्रदान करता है। यह राष्ट्रीय सम्मान इस बात की पुष्टि करता है कि पंजाब सही मायने में डिजिटल सुशासन की राह पर चल रहा है। यह राष्ट्रीय अवार्ड एक गवाह है कि पंजाब अब बदल रहा है। मान सरकार ने टेक्नोलॉजी को सही मायने में जनता की सेवा में लगा दिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!