Wednesday , August 19 2026
Breaking News

बचपन का दोस्त ही निकला कातिला: चाकू टूटने तक करता रहा वार, पटियाला के MBBS स्टूडेंट के मर्डर की पूरी कहानी

पटियाला, (PNL) :  बचपन में साथ रहे, स्कूल में इकट्‌ठे पढ़ाई की, फिर बीच में पैसा आया तो दोस्त को चाकू से 30 वार कर मार दिया। मुंह, गर्दन, चेहरा और घुटने तक चाकू घोंपने से नहीं छोड़े कत्ल के बाद नाक पर हाथ रख चेक भी किया कि कहीं सांस बाकी तो नहीं। यह सच्चाई पटियाला के राजिंदरा कॉलेज के MBBS स्टूडेंट कमलदीप मित्तल (23) के कत्ल की है। पटियाला पुलिस ने कमल की लाश का पोस्टमॉर्टम कर शुक्रवार को परिवार को सौंप दिया। वहीं आरोपी बचपन के दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में कत्ल की पूरी कहानी सामने आई कि कैसे शेयर मार्केट में लगाए रुपयों को लेकर हुई रंजिश में आरोपी मोहित ने कमल की हत्या कर दी।

कमलदीप मित्तल के दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कमलदीप मित्तल के दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बचपन साथ बीता, स्कूल में इकट्‌ठे पढ़े:-

  • एक-दूसरे के पड़ोसी, एक ही स्कूल में साथ पढ़े: पटियाला के SSP वरुण शर्मा ने बताया कि मोहित वर्मा और कमल दोनों मानसा के बरेटा के रहने वाले हैं। वह एक-दूसरे के पड़ोस में रहते थे। दोनों ने ग्रीनलैंड-डे बोर्डिंग स्कूल, बरेटा कैंचियां में साथ पढ़े। 12वीं तक की पढ़ाई उन्होंने साथ ही की। दोनों बचपन से एक-दूसरे दोस्त थे।

  • कमल पटियाला आ गया, मोहित पिता की दुकान पर चला गया: SSP के मुताबिक स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद कमलदीप और मोहित की लाइन अलग-अलग हो गई। कमलदीप मेडिकल लाइन में आ गया। उसे पटियाला के राजिंदरा मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिल गया। आरोपी मोहित वर्मा पढ़ाई खत्म करने के बाद अपने पिता अजीत कुमार वर्मा के साथ अपनी सुनियारे की दुकान वर्मा ज्वेलर्स मंडी बरेटा में कामकाज में लग गया।

कत्ल की पूरी कहनी बताते एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा।

कत्ल की पूरी कहनी बताते एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा।

शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट, पैसा डूबा तो रंजिश:-

  • आरोपी ने स्टूडेंट के रुपए इन्वेस्ट कराए: SSP ने बताया- मोहित शेयर मार्केट का काम करने लगा। उसने कमल को शेयर मार्केट और पैसों की ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे के बारे में बताया। उसने कमल को भी इन्वेस्टमेंट के लिए राजी कर लिया। इसके बाद कमल ने ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले अपने ममेरे भाई लक्ष्यदीप सिंगला से पैसे मंगवाए। ये पैसा सीधे मोहित वर्मा के खाते में आया था। मोहित ने शेयर मार्केट और पैसों की ऑनलाइन ट्रेडिंग में लगभग 35 लाख रुपए इन्वेस्ट किए।

  • शेयर मार्केट में पैसा डूबने से बने दुश्मन – मिडिल ईस्ट युद्ध के चलते बीते कई महीनों से डाउन चल रहे शेयर मार्केट में मोहित का पैसा फंस गया था। तभी कमल को रुपयों की जरूरत हुई तो 4 महीने पहले से उसने मोहित से 2 लाख रुपए मांगने शुरू कर दिए। इस पर मोहित ने कहा कि वह पैसे ऑनलाइन गेमिंग में हार गया। वह तुरंत रुपए नहीं लौटा सकता। इसके बावजूद कमल बार-बार रुपए मांगता रहा।

युवक की हत्या के बाद उसके परिजन विलाप करते हुए।

युवक की हत्या के बाद उसके परिजन विलाप करते हुए।

शिकायत की भनक, साजिश और चाकुओं से हत्या:-

  • कमल शिकायत कर देता तो कत्ल की साजिश रची: कमल को लगा कि मोहित उसके रुपए देना ही नहीं चाहता। इसलिए उसने उसने पुलिस और घरवालों से दोस्त मोहित वर्मा की शिकायत करने का इरादा बनाया था। मोहित को इसकी भनक लग गई कि उसके खिलाफ शिकायत हो सकती है। इसलिए उसने बचपन के दोस्त को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। वह चाकू लेकर कमल से मिलने पटियाला पहुंच गया।

  • पटियाला PG में आया, मूवी और मैच देखा:पुलिस के अनुसार, साजिश के तहत मोहित 17 मई को पटियाला में कमलदीप मित्तल के पीजी में आया। कमल को शक न हो, इसलिए मोहित ने रूटीन की तरह उसके साथ पहले सिनेमा हॉल में मूवी देखी और बाद में क्रिकेट मैच देखा। रात में दोनों दोस्त PG में आकर सो गए। 18 मई की सुबह करीब 6 बजे उठकर कमलदीप ने अपने घरवालों से बातचीत की और कॉलेज जाने के लिए बाथरूम में तैयार होने लग गया।

  • पीछे से चाकू मारा, गर्दन के आर-पार हुआ, टूटने तक वार किए: इतने में मौका देखकर मोहित वर्मा ने कपड़ों वाले बैग में छुपाकर रखे चाकू से बाथरूम से बाहर निकलते कमलदीप मित्तल की गर्दन पर वार कर दिया। चाकू गर्दन के आर-पार हो गया जिससे कमल चीखकर हेल्प के लिए किसी को बुला भी नहीं पाया। जैसे ही कमल फर्श पर गिरा तो मोहित ने उस पर एक के बाद एक 30 के करीब वार किए। तब तक वार करता रहा जब तक कि चाकू टूट नहीं गया।

कमल कुमार के पिता जानकारी देते हुए।

कमल कुमार के पिता जानकारी देते हुए।

आरोपी की फरारी और फिर गिरफ्तारी:-

  • मौत कन्फर्म की, रुपए ट्रांसफर कर कपड़े बदल भागा: SSP ने बताया- चाकू से वार करने के बाद जब कुछ देर तक कमलदीप हिला नहीं तो मोहित वर्मा ने कमलदीप की नाक पर हाथ रखकर महसूस किया किया कि वह मर चुका है या नहीं। कन्फर्म होने के बाद करीब 7 बजे मोहित ने उसका फोन उठाया और उसमें से 25 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर किए। इसके बाद मोहित ने खून से सने कपड़े चेंज किए और चाकू लेकर भाग गया। इस दौरान उसके हाथ पर भी चोट लगी, इसलिए उसने अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करवाया।

  • CCTV फुटेज से शक, मोबाइल से लोकेशन ट्रेस: कत्ल का पता चलने पर पुलिस जांच में जुट गई। मोहित पुलिस को CCTV फुटेज में जाता हुआ नजर आ गया। कत्ल से पहले कमल के साथ मोहित ही था, इसलिए पुलिस का पहला शक उस पर गया। वह गायब था, इसलिए इस पर यकीन होता चला गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से उसके भागने के रूट और मोबाइल लोकेशन से उसे ट्रेस कर गिरफ्तार किया। पटियाला एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि आरोपी को डकाला चुंगी से 36 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!