Tuesday , September 29 2026
Breaking News

लुधियाना में लेडी सिंगर मर्डर केस में खुलासा:इंदर को 2 गोलियां मारीं, एक छाती के आर-पार, दूसरी कनपटी के रास्ते घुसी, माथे में फंसी

लुधियाना  , (PNL) : पंजाबी सिंगर इंदर कौर के लुधियाना में हुए मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। शव का पोस्टमॉर्टम होने के बाद ये सामने आया है कि सिंगर के दो गोलियां लगी है। एक गोली उसकी छाती के दाहिनी तरफ आर पार हुई है और दूसरी गोली माथे में फंसी मिली।सिंगर का लुधियाना में डॉक्टरों के बोर्ड के जरिए पोस्टमॉर्टम कराया गया है। इसमें फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. करन, डॉक्टर विशाल चोपड़ा और डॉक्टर मनदीप को शामिल किया गया था।वहीं पोस्टमॉर्टम के बाद इंदर कौर का लुधियाना में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनकी नानी बेहोश हो गई। परिवार के बाकी लोग भी जोर-जोर से रोते दिखाई दिए।

लुधियाना में भारी संख्या में लोगों ने सिंगर इंदर कौर को अंतिम विदाई दी।

लुधियाना में भारी संख्या में लोगों ने सिंगर इंदर कौर को अंतिम विदाई दी।

आरोपी NRI के वकील बोले- ये कत्ल नहीं सुसाइड कत्ल के आरोपी NRI सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खी बराड़ के वकील का दावा है कि यह कत्ल नहीं सुसाइड है। सुक्खी के अकाउंट से इंदर को 60-70 लाख की ट्रांजेक्शन भी हुई है। सुक्खी परिवार की फोटो इंस्टाग्राम पर डालता था, ऐसे में इंदर को कैसे पता नहीं था कि वह शादीशुदा है। सुक्खी पंजाब आया था, इसका भी किसी के पास कोई सबूत नहीं है।

वकील ने सुक्खी के पिता को केस में नामजद करने को भी गलत करार देते हुए पुलिस की जांच थ्योरी और इंदर के परिवार के आरोपों पर कई सवाल खड़े किए। वकील का दावा है कि इसी वजह से कोर्ट ने आरोपियों का 5 दिन के बजाय एक ही दिन का रिमांड दिया। इंदर की लाश 19 मई को लुधियाना की नीलो नहर से मिली थी।

जिसके बाद कार भी कुछ किमी दूर बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में सुक्खी, उसके पिता व 2 दोस्तों पर कत्ल केस दर्ज किया है। जिसमें सुक्खी के पिता प्रीतम सिंह व 2 दोस्त गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं। पुलिस का कहना था कि सुक्खी जबरन इंदर से शादी करना चाहता था लेकिन सुक्खी के पहले से शादीशुदा होने की वजह से उसने इनकार कर दिया था।

सुक्खी बराड़ के वकील ने केस को लेकर कही अहम बातें:-

  • गोली जांच का विषय, कार से खून मिलना कत्ल नहीं बताता: सुक्खी बराड़ के वकील इश्वरजोत ने कहा- इंदर कौर की हत्या हुई या सुसाइड, यह जांच का हिस्सा है। इंदर को गोली लगी है या नहीं, यह अभी जांच का विषय है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही यह खुलासा होगा। कार में से खून के धब्बे मिलना यह डिसाइड नहीं करता की इंदर कौर की हत्या हुई है। गाड़ी अगर नहर में गिर गई होगी तो ये हादसा भी हो सकता है।

  • पुलिस ने कोर्ट में कहा- गनशॉट के निशान नहीं: एडवोकेट ने कहा- पिछली बार रिमांड लेने के समय पुलिस ने कहा था कि हमें गाड़ी में से खून के धब्बे मिले है। कोर्ट ने पूछा था कि क्या कोई गनशॉट के निशान आदि मिले तो पुलिस ने मना किया। तब भी कोर्ट ने पूछा कि यदि गन का कुछ मिला नहीं तो सेक्शन 25, 27 आर्म्स एक्ट में कैसे लगा दिया। पुलिस के पास कोई जवाब नहीं था।

  • सुक्खी- इंदर रिलेशन में थे, ताली एक हाथ से नहीं बजती: सुक्खी बराड़ और इंदर कौर पहले से रिलेशन में थे। यदि कोई इंस्टाग्राम आदि पर परिवार के साथ फोटो पोस्ट करता है तो पता चल ही जाता है कि उसका क्या स्टेटस है। इंदर कौर के साथ सुखविंदर की अच्छी बनती थी। ताली कभी एक हाथ से नहीं बजती। सुक्खी के खातों से लाखों रुपए की ट्रांजेक्शन हुई। हमारे पास सबूत हैं। हम जल्द सबके आगे रखेंगे।

  • हमने रेड कराई तो पिता को अरेस्ट दिखाया: एडवोकेट इश्वरजोत ने कहा कि सुक्खी के पिता सेना से रिटायर्ड हैं। पुलिस ने उनका नाम इस केस से जोड़ा और 12 घंटे अवैध हिरासत में रखा। हमने हाईकोर्ट में रिट डालकर रेड कराई। इसके बाद पुलिस ने अगले दिन ही शाम को उनकी अरेस्ट डिसक्लोज कर दी। पैसे हड़पने के लिए सुखविंदर व उसके पिता को फंसाने की साजिश रची गई।

  • सुक्खी भारत आया, इसका पिता को भी नहीं पता: एडवोकेट ने दावा किया कि सुक्खी भारत आया था, इसके बारे में पिता को पता ही नहीं है। वह वहां मौजूद भी नहीं थे, जहां इंदर की हत्या का दावा किया जा रहा है। इंदर के परिवार के पास भी इसका कोई सबूत नहीं है। उन्हें और पुलिस को ये प्रूफ करना होगा।

  • गनपॉइंट पर अगवा या सी-ऑफ करने गई: एडवोकेट इश्वरजोत ने इंदर की फैमिली के बयानों के आधार पर कहा कि सिंगर के परिवार को यह क्लियर करना चाहिए कि उसे गनपॉइंट पर अगवा किया गया था या फिर वह सुक्खी को सी-ऑफ करने गई थी। अगर गनपॉइंट पर अगवा किया तो फिर वहां CCTV कैमरे लगे होंगे, उससे पता चल जाएगा।

इंदर कौर के वकील बोले- बचाव पक्ष वाले तो यही कहेंगे इंदर कौर के वकील हरकमल सिंह ने कहा कि बचाव पक्ष के कहने से कुछ नहीं होता। आरोपियों का पिछले 6 दिन से रिमांड चल रहा है। बचाव पक्ष का वकील है तो वह उनके बचाव की बात करेंगे ही। सुखविंदर जब कनाडा जाता था तो वह अपने दोनों पिस्टल किसे देकर जाता था। उसके घर में उसका पिता ही था, जिसे वह पिस्टल देकर जाता था। पिता ने ही उसे पिस्टल देकर भेजा।यह बात कोर्ट ने भी मानी है। पिता को पिस्टल रखने और इंदर कौर की हत्या के लिए मोहाली में प्लानिंग करते वक्त शामिल होने की वजह से केस में नामजद किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फूटेज खंगालने की कोशिश कर रही है। पिस्टल तो इससे बरामद हो ही गई है।सुखविंदर पर जो FIR दर्ज हुई है उसके मुताबिक उसके खिलाफ LOC जारी हो जाएगी। वह खुद-ब-खुद पुलिस के हत्थे चढ़ जाएगा तो क्लियर हो जाएगा कि वह भारत आया है या नहीं। बाकी पुलिस सीसीटीवी भी खंगाल रही है कि जहां सुखविंदर नजर आ जाए।

पुलिस बोली- आरोपी ऐसे ही कहते हैं सुक्खी के वकील के दावों को लेकर जब लुधियाना के थाना जमालपुर के SHO दलवीर सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि आरोपी ऐसे ही कहते हैं। उन्होंने सुखविंदर के पिता को अवैध रूप से हिरासत में रखने के आरोप पर भी यही जवाब दिया। पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की उसके NRI बॉयफ्रेंड सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खी बराड़ ने हत्या कर दी। शादी न करने पर उसने इंदर को लुधियाना में समराला के नजदीक नीलो नहर के किनारे कार में गोली मारी। इसके बाद लाश नीलो नहर और उसकी कार रामपुर गांव के पास नहर में फेंक दी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!