Tuesday , March 31 2026
Breaking News

भगवंत मान से मिलने पहुंचे संजय सिंह, सीएम ने घर के बाहर आकर किया स्वागत, देखें तस्वीर

चंडीगढ़, (PNL) : लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए आप नेता संजय चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। पहले वह सीधे सीएम आवास पहुंचे है। जहां पर सीएम भगवंत मान ने खुद घर के बाहर आकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं, इस मौके सीएम की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर व बहन भी मौजूद रही।

वहीं, अब संजय सिंह उनकी नवजन्मी बेटी नियामत मान कौर को आशीर्वाद देंगे। इसके बाद वह पार्टी के विधायकों, नेताओं व उम्मीदवारों से मुलाकात करेंगे। मीटिंग में CM भगवंत मान और संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक मौजूद रहेंगे।

लोकसभा चुनाव में AAP (2022) के विधानसभा चुनाव में मिली जीत को दोहराने की कोशिश में जुटी हुई है। इस चुनाव में जीत तय करने के लिए स्ट्रेटजी भी उसी तरह की बनाई जा रही है। CM भगवंत मान ने सभी हलकों के उम्मीदवारों, विधायकों व मंत्रियों से लोकसभा हलका वाइज बैठक कर फीडबैक लिया।

इसके अलावा वह पार्टी की ताकत कहे जाने वाले वालंटियरों से भी पहली बार बैठक की हैं। जबकि डॉ. संदीप पाठक ने जिला स्तर पर बैठकें कर रहे हैं। वहीं, अब संजय सिंह की एंट्री हुई है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके आने से चुनाव में फायदा होगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में डिलीवरी बॉय की हत्या: 2 दिन से लापता युवक का शव बेसमेंट में मिला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में एक युवक का शव बिल्डिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!