Sunday , July 12 2026
Breaking News

लुधियाना में फिरौती ना मिलने पर कपड़ा दुकान पर गोलियां चलाने वाले दो गैंगस्टरों का पुलिस ने किया एनकाउंटर, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में सोमवार को पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के 2 सदस्यों का एनकाउंटर किया। दोनों गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं, एक को पुलिस ने दबोच लिया। क्रॉस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी पगड़ी पर गोली लगने से बच गयाा।

ये वही बदमाश हैं जिन्होंने 5 दिन पहले 50 लाख फिरौती न देने पर कपड़ों की दुकान पर फायरिंग की थी। बदमाशों ने 4 से 5 राउंड फायर किए। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया था। ये दोनों बदमाश रोहित गोदारा गैंग से जुड़े हैं।

दरअसल, पुलिस को इनपुट मिला था कि कुछ बदमाश इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। इस सूचना पर थाना हैबोवाल पुलिस ने ये कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों से एक बाइक और 2 अवैध पिस्टल भी बरामद किए हैं।

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि राजस्थान के गोदारा गैंगस्टर ने रंगदारी के लिए कॉल की थी। पांच दिन पहले लड़कों ने दुकान के बंद शटर पर गोलियां चलाई थी। उसकी लीड हमारे पास पहले दिन से थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए आज नाकाबंदी की थी। आज इन्होंने अपनी ठहर बदलनी थी। एसएचओ नाके पर थे। नाका तोड़ते ही उन्होंने फायर की।

पुलिस पार्टी ने जवाबी फायर की। दो आरोपी सुमित कुमार और संजू गोली लगने से क्रिटिकल हैं और उन्हें सिविल अस्पताल दाखिल करवा दिया है। दोनों की उम्र 19 साल है। जबकि एक को पकड़ लिया गया। मौके पर पांच से छह राउंड फायर हुए हैं। पुलिस की गाड़ी पर भी गोलियां लगी हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘सतलुज’ फिल्म विवाद को लेकर रवनीत बिट्टू का बड़ा बयान, बोले-इस शर्त पर मांग लूंगा सार्वजनिक रूप से माफी, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : रेलवे एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू ने आज …

समय बताएगा तेल कितना और धार कितनी… बघेल के साथ बैठक से पहले Charanjit Singh Channi के सख्त तेवर

चंडीगढ़ , (PNL) :  पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. जिसको लेकर तमाम …

T20 सीरीज के बाद बदलेगा टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ? कई सदस्यों के पद छोड़ने की खबर

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारत-इंग्लैंड T20 सीरीज के खत्म होने के बाद टीम इंडिया के …

चंडीगढ़ में तेज बारिश, 2 दोस्त घग्गर नदी में बहे:पंजाब के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट; किन्नौर में हवा में लटका वैली ब्रिज ढहा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में बीती रात से बारिश हो रही है। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर …

अमृतसर- दाना मंडी में 100 राउंड फायरिंग:2 गुट भिड़े, गले-पेट में गोली मारकर पंच की हत्या; टाइम तय कर साथी लेकर लड़ने आए थे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!