Wednesday , August 19 2026
Breaking News

कनाडा ने अब राजनीतिक शरण देने पर भी लगाई रोक, पंजाब पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

सरी, (PNL) : खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडा व भारत के संबंध तनावपूर्ण हैं। अब कनाडा ने राजनीतिक शरण देने की नीति बंद करने की घोषणा कर दी है। कनाडा ने कहा है कि 29 नवंबर से शरणार्थियों से नए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। जिन लोगों को शरण दी भी जाएगी, उनके आवेदन की कड़ाई से जांच की जाएगी। भारत अप्रत्याशित रूप से सख्त रवैया अपनाकर कनाडा पर अलगाववादी तत्वों को नियंत्रित करने का लगातार दबाव बनाए हुए है।

कनाडा के इस निर्णय का प्रभाव सबसे अधिक पंजाब पर पड़ेगा, क्योंकि कनाडा में राजनीतिक शरण मांगने वालों में सर्वाधिक संख्या पंजाब से वहां जाने वालों की ही है।कनाडा सरकार ने आदेश जारी किया है कि विदेश से आने वाले शरणार्थियों व कनाडा में प्रायोजकों को अधिक निश्चितता प्रदान करने के लिए आव्रजन, शरणार्थी व नागरिकता विभाग (आइआरसीसी) ने 29 नवंबर से शरणार्थियों के निजी प्रायोजन (पीआर) कार्यक्रम में पांच के समूहों व सामुदायिक प्रायोजकों से नए आवेदन स्वीकार करना अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

यह नियम 31 दिसंबर, 2025 तक प्रभावी रहेगा। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि 29 नवंबर से पहले तक जितने भी आवेदन आइआरसीसी को प्राप्त हुए हैं, उन्हें ही कनाडा में बसाने पर विचार किया जाएगा। 2025 में कनाडा 23,000 निजी प्रायोजित शरणार्थियों को बसाएगा, परंतु शरण देने से पूर्व आवेदनों की बारीकी से जांच होगी। कनाडा में शरण चाहने वालों की संख्या इस वर्ष अगस्त में 13,000 थी, जोकि सितंबर में बढ़कर 14,000 हो गई थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!