Thursday , July 30 2026
Breaking News

जालंधर के Notorius क्लब में हुई लड़ाई के मामले में एक पुलिस अधिकारी और संस्था के प्रधान ने 10 लाख रुपए में तय किया सौदा, मचा हड़कंप : हिंदी अखबार का बड़ा दावा

जालंधर, (PNL) : गुरु नानक मिशन चौक स्थित Notorius क्लब में Eastwood विलेज के मालिक मल्होत्रा बर्दस के बेटों पर हमला करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। एक हिंदी अखबार ने दावा किया है कि इस मामले को निपटाने के लिए एक पुलिस अधिकारी और एक संस्था के प्रधान ने 10 लाख रुपए में सौदा तय किया था। इसको लेकर पीड़ित परिवार पर दबाव भी बनाया गया और मीडिया में खबरें लगने से रोकने का भी ठेका किया गया। मामला जब बड़ी अखबार के मालिकों के पास पहुंचा तो उन्होंने सारे मामले से पर्दा उठा दिया। जालंधर शहर में आज ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले को लेकर पत्रकार समाज में भी काफी रोष है कि एक प्रधान ने बिना किसी से बात किए मीडिया का ठेका लेने की बात कैसे कही। कई सीनियर पत्रकारों ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इस बाबत नाराजगी भी जाहिर की है। हालांकि इस प्रधान का नाम अभी जगजाहिर नहीं हुआ है, लेकिन कहा जा रहा है कि पीड़ित परिवार ने उक्त प्रधान का नाम पुलिस और बड़े नेताओं को बता दिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

CM मान फिरोजपुर, वित्त मंत्री चीमा लुधियाना में फहराएंगे तिरंगा:सरकार ने मुख्य अतिथियों की लिस्ट की जारी; जालंधर में मोहिंदर भगत लेंगे परेड की सलामी

चंडीगढ़  , (PNL) : पंजाब सरकार ने 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) 2026 के जिला और राज्यस्तरीय …

गुरु पर्व पर पाकिस्तान जाएंगे सिख श्रद्धालु:ऐतिहासिक गुरुद्वारों के करेंगे दर्शन, SGPC ने 10 अगस्त तक मांगे आवेदन

अमृतस​र , (PNL) : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पाकिस्तान …

जालंधर में आवारा कुत्तों ने मां-बेटे पर किया हमला:छुट्टी के बाद स्कूटी पर घर आते समय घेरा, स्कूटी से गिराया

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बच्चे को स्कूल से लेकर लौट रही एक महिला पर …

जालंधर में तेज रफ्तार ट्रक ने बच्ची को कुचला:गोराया के पास एक्टिवा को पीछे से मारी टक्कर; मासूम की मौके पर मौत

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले के गोराया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा स्कूटी …

अमृतसर में वाल्मिकि समाज के प्रदर्शन के बीच एक पुलिस मुलाजिम की मौत, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : शहर के भंडारी पुल पर गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक हादसे में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!