Sunday , November 1 2026
Breaking News

नौवें पातशाह का 350वां शहीदी दिवस : 20 करोड़ रुपए की लागत से बदली श्री आनंदपुर साहिब की सड़कों की नुहार

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के शिक्षा तथा सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि नौवें पातशाह श्री गुरु त़ेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस से पहले बुनियादी ढांचे के विकास के तहत पंजाब सरकार ने श्री आनंदपुर साहिब की सभी आंतरिक और संपर्क सड़कों के नवीनीकरण के लिए 20 करोड़ रुपए की एक व्यापक परियोजना शुरू की है।

आज श्री आनंदपुर साहिब में चल रहे सड़कों के कार्यों का जायज़ा लेते हुए श्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि विरासत-ए-खालसा से तख्त श्री केसगढ़ साहिब तक, बस स्टैंड से भगत रविदास चौक तक, तख्त श्री केसगढ़ साहिब से वीआईपी रोड तक और अन्य महत्वपूर्ण आंतरिक सड़कों का नवीनीकरण किया जा चुका है। इस पवित्र नगरी की बाकी सड़कों को नया रूप देने का कार्य भी युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि सभी संपर्क मार्गों पर कार्य तेजी से चल रहा है और लाखों श्रद्धालुओं के सुगम आगमन को सुनिश्चित करने के लिए सभी बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं को यादगारी समारोहों की शुरुआत से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए श्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि सड़कों के नवीनीकरण कार्यों में रात के सफ़र और धुंध के दौरान दृश्यता बढ़ाने के लिए एडवांस्ड ब्लिंकर रिफ्लेक्ट लाइटें और प्रीमियम प्रीमिक्स कारपेटिंग शामिल की गई हैं, ताकि समागमों में आने वाली संगत को अधिकतम सुविधा मिल सके।

उन्होंने लोगों से पंजाब सरकार के साथ मिलकर नौवें पातशाह की कुर्बानी को नमन करने के इस ऐतिहासिक अवसर को मनाने का आह्वान किया और सभी परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने का भरोसा दिलाया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

चंडीगढ़, (PNL) : छोटी उम्र से ही बच्चों में उद्यमी भावना पैदा करने के उद्देश्य …

मोहाली स्टेडियम तैयार : “एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबानी के लिए सभी इंतजाम पूरे हैं”: नितिन कोहली

मोहाली, (PNL) : हॉकी पंजाब के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली ने …

जालंधर : उद्योगपतियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मेयर विनीत धीर

जालंधर, (PNL) : शहर के मेयर एवं हलका नॉर्थ के इंचार्ज विनीत धीर ने रबर फुटवियर …

भगवंत मान और मोहिंदर भगत की कार्यशैली से प्रभावित होकर बस्ती दानिशमंदा के सैकड़ों परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की जनहितैषी …

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!