Monday , March 30 2026
Breaking News

बड़ी खबर : जालंधर के RTA रविंदर सिंह गिल की बाथरुम में मिली लाश, ड्राईवर ने देखकर पुलिस को दी सूचना

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर के रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉर्टी (RTA) रविंदर सिंह गिल की मौत हो गई है। उनकी लाश जालंधर हाईट्स स्थित उनके फ्लैट के बाथरूम में मिली है। मौत का कारण फिलहाल हार्टअटैक बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविंदर सिंह के पास चंडीगढ़ हैड आफिस का चार्ज था, लेकिन उन्हें जालंधर आरटीए का एडिशनल चार्ज दिया गया। चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि आरटीए के गनमैन ने बाथरूम में उन्हें मृत देखकर पुलिस को सूचित किया है। रविंदर गिल के दो बेटे हैं, जिनमें एक ही कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी। उनका अंतिम संस्कार बठिंडा में किया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में डिलीवरी बॉय की हत्या: 2 दिन से लापता युवक का शव बेसमेंट में मिला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में एक युवक का शव बिल्डिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!