Tuesday , March 31 2026
Breaking News

जालंधर : रेप केस में फंसे RS Global इमीग्रेशन के मालिक सुखचैन सिंह राही का पहला बयान आया सामने, बोले-मैने कुछ नहीं किया, ट्रैप लगाकर फंसाया गया, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : रेप केस में फंसे RS Global इमीग्रेशन के मालिक सुखचैन सिंह राही का पहला बयान सामने आया है। थाना नई बारादरी की पुलिस ने राही का सोमवार को सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया। इस दौरान राही ने मीडिया के साथ बातचीत की।

राही ने कहा कि उन्होंने 24 साल की लड़की के साथ रेप नहीं किया। वह उस दिन होटल के कमरे में थे और लड़की आकर उनसे वीजा संबंधी बातचीत करके चली गई। उन्होंने उसके साथ कुछ गलत नहीं किया। उन पर गलत आरोप लगाए गए और साजिश के तहत उन्हें ट्रैप लगाकर फंसाया गया।

पुलिस ने भी बिना जांच किए पर्चा दर्ज कर दिया। इससे उनकी 18 साल की मेहनत पर पानी फिर गया है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले के पीछे कोई बड़ा मास्टरमाइंड है, जिसने ये सारा षड़यंत्र रचा है। वह बाहर आकर मामले का खुलासा करेंगे और जो लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ मानहानि का दावा भी करेंगे।

राही ने कहा कि लंबे समय से उनके दफ्तर में लड़कियां काम कर रही है। आज तक किसी ने उन पर कोई आरोप नहीं लगाया। सभी पारिवारिक माहौल में काम करते हैं। उन्हें बदनाम करने के लिए ये सब किया गया है। क्योंकि एक ही दिन में शिकायत और केस दर्ज हो जाना, ये साबित करता है कि ये सब प्री-प्लांड था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में डिलीवरी बॉय की हत्या: 2 दिन से लापता युवक का शव बेसमेंट में मिला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में एक युवक का शव बिल्डिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!