Sunday , July 12 2026
Breaking News

ब्रेकिंग : पंजाब के CM भगवंत मान समेत मोहाली के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों में की गई छुट्टी, पढ़ें

मोहाली, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। CM सीएम भगवंत मान और दिल्ली में संसद को बम से उठाने की धमकी मिली है। मोहाली के 10 स्कूलों को भेजी धमकी भरी ई-मेल में इसका जिक्र किया गया है। मेल में लिखा गया है कि @1:11 बजे मोहाली में बम ब्लास्ट। वहीं 13 फरवरी को संसद को उठाने की धमकी दी है।

सूचना मिलते ही संबंधित स्कूल प्रबंधन सतर्क हो गया और एहतियातन सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। इस संबंध में पेरेंट्स को मैसेज भेजकर जानकारी दी गई। वहीं, सुबह स्कूल पहुंचे कई बच्चों को गेट से ही वापस भेज दिया गया। धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। डीएसपी सिटी हरसिमरन बल खुद लर्निंग पाथ स्कूल पहुंचे। जबकि डीएसपी सिटी वन पृथ्वी चहल पैरागॉन स्कूल पहुंचे। पुलिन सभी स्कूलों को सील कर दिया और अंदर जांच की जा रही है। किसी को भी गेट से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है।

स्कूलों को भेजी मेल में क्या लिखा

पंजाब हुल खालिस्तान

दोपहर 1:11 बजे मोहाली में बम ब्लास्ट, मोहाली के स्कूलों और कॉलेजों में बम ब्लास्ट होगा। इसके साथ ही सीएम भगवंत मान को ह्यूमन बम से उड़ाने का जिक्र किया गया। आगे लिखा गया है कि हिंदू आतंकवादी मोदी के आदेशों पर पंजाब के नौजवानों का कत्लेआम किया जा रहा है।

वहीं 13 फरवरी, दोपहर 2:11 बजे बम दिल्ली की हिंदुस्तानी संसद में चलेगा, निशाना मोदी–शाह। मेल के अंत में खालिस्तान नेशनल आर्मी, इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शाहवाला लिखा गया है।

डीईओ गिन्नी दुग्गल ने बताया कि 10 स्कूलों को धमकी मिली है। जिसमें पैरागॉन, लर्निंग पाथ, माइंड ड्री, जीडी गोयनका, विवेक स्कूल, इंडस समेत अन्य शामिल हैं। जिन स्कूलों को धमकी आई है। उन्हें बंद कर दिया गया। वहीं, सरकारी स्कूलों को कहा गया कि वह मेल चेक करें। इसके साथ ही इस मामले संंबंधी जानकारी डीसी को भेजी गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर- दाना मंडी में 100 राउंड फायरिंग:2 गुट भिड़े, गले-पेट में गोली मारकर पंच की हत्या; टाइम तय कर साथी लेकर लड़ने आए थे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के …

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

जालंधर में बाबा बने लुटेरों ने महिला के गहने झपटे:बचाने को कार से लटकी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने एक महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!