Sunday , September 20 2026
Breaking News

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग की डायरी और टेबल कैलेंडर–2026 जारी

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने चंडीगढ़ में विभाग की वर्ष 2026 की डायरी और टेबल कैलेंडर जारी किए। इस अवसर पर मंत्री श्री भगत ने बताया कि यह डायरी और टेबल कैलेंडर विशेष रूप से पूर्व सैनिकों के परिवारों और उनके आश्रितों को एक ही स्थान पर महत्वपूर्ण जानकारी तथा विभागीय संपर्क विवरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग सैनिक समुदाय की सुविधा, भलाई और सम्मान के लिए लगातार प्रभावी पहल कर रहा है। इस अवसर पर रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री जे. एम. बालामुरुगन, निदेशक ब्रिगेडियर भूपिंदर सिंह ढिल्लों (सेवानिवृत्त) तथा ओएसडी कर्नल जरनैल सिंह (सेवानिवृत्त) विशेष रूप से उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!