Wednesday , September 30 2026
Breaking News

कपिल शर्मा ने नवजोत सिद्धू के लिए मांगे वोट: मोहाली में शो प्रमोशन के दौरान बोले—भीड़ देखकर लगा रैली में आ गए

न्यूज डेस्क, (PNL) : भले ही पूर्व क्रिकेटर व पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पिछले काफी समय से राजनीति से दूरी बनाए हुए हैं, वहीं राज्य में इलेक्शन अभी दूर हैं। लेकिन जब वह पंजाब में अपने शो की प्रमोशन के लिए पहुंचे तो कॉमेडियन कपिल शर्मा ने उनके लिए मंच से वोट मांग लिए। जिसे सुनकर सिद्धू भी खुद को ठहाके लगाने से नहीं रोक पाए। कपिल शर्मा का कहना था कि वहां जुटी भीड़ को देखकर लग रहा था कि किसी रैली में आए हो।

दरअसल, सिद्धू, कपिल शर्मा और अन्य स्टार कास्ट एक मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे। इस दौरान कपिल शर्मा की जब स्टूडेंटस को संबोधित करने लगे तो सिद्धू भी उनके साथ थे। इस दौरान कपिल ने मजाकिया अंदाज में कहा, “इस बार वोट आप नवजोत सिद्धू को ही डालना।” यह सुनकर सिद्धू भी हंस पड़े।

इसके बाद कपिल शर्मा ने सिद्धू को गले लगाया। फिर उन्होंने कहा- “मुझे सच में लगा जैसे किसी रैली में आ गए हों। यहां का जोश देखकर मजा आ गया। जो भी काम करने आए हैं, उसे दिल लगाकर करें।”

मंच पर मौजूद शो की पूरी टीम

मंच पर मौजूद शो की पूरी टीम

कपिल शर्मा के साथ काफी देर तक नवजोत सिंह सिदधू भी मंच पर मौजूद रहे। उन्होंने इस मौके पर कोई राजनीति वाली बात नहीं ही। उन्होंने कहा कि उनका शो 152 देशों में देखा जाता है और इस यूनिवर्सिटी के छात्र भी दुनिया के 152 देशों तक पहुंचते हैं। इस बात पर उन्होंने अपने अंदाज में कहा‘ठोको ताली’। जब Kapil Sharma स्टेज पर पहुंचे तो माहौल पहले से ही शानदार था। बारिश के कारण ठंडी हवाएं चल रही थीं, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया। कपिल ने छात्रों से कहा कि उन्हें देखकर एक बढ़िया गाना याद आ गया है। इसके बाद उन्होंने मशहूर पंजाबी सिंगर Satinder Sartaaj का ‘किथे नई तेरा रुतबा घटदा’ गाना गाया, जिसे स्टूडेंट्स ने खूब एन्जॉय किया।

कपिल ने छात्रों के साथ अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि हम सभी यूनिवर्सिटी से ही निकले हैं और यह समय दोबारा नहीं आता, इसलिए इसे खुलकर एन्जॉय करना चाहिए। अर्चना पूरन सिंह ने किया धन्यवाद अर्चना पूरन सिंह ने छात्रों को कहा कि आप सभी हमारा शो देखते हो जिसकी वजह से अब तक यह सो कामयाब हो पाया है। आगे भी आप और आप सभी का परिवार हमारा यह शो देखते रहेंगे। इसके लिए आप सभी को धन्यवाद और आप हमारे शो को आगे भी इस तरह कामयाब बनाते रहोगे।

डांस करते किकू और कृष्णा

डांस करते किकू और कृष्णा

किकू शारदा और कृष्णा अभिषेक ने लगाए ठुमके मंच पर कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक ने छात्रों के बीच ठुमके लगाए। उन्होंने झूमे जो पठान और व्हाट झुमका जैसे गानों पर छात्रों को नचाया। इसके अलावा टीम के सदस्य कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने भी शामिल हुए। उन्होंने भी अपने अंदाज में छात्रों को हंसाया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!