Saturday , May 30 2026
Breaking News

बड़ी खबर : लुधियाना उप-चुनाव हारने के बाद कांग्रेसी उम्मीदवार भारत भूषण आशु ने दिया इस्तीफा, राजा वड़िंग ने किया ये ऐलान

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना उपचुनाव में मिली हार के बाद भारत भूषण आशु ने पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं लुधियाना उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद राजा वडिंग का भी बड़ा बयान सामने आया है। राजा वड़िंग ने हार की साफ तौर पर जिम्मेदारी ले ली है।

राजा वडिंग ने कहा है कि यह चुनाव हारने का उन्हें बेहद अफसोस है। लुधियाना चुनाव में हार की जिम्मेदारी वह लेते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान काफी मेहनत की और जहां-जहां उनकी जरूरत थी, वह वहां पहुंचे और वहां जाकर प्रैस कांफ्रैंस की। लेकिन बावजूद इसके उन्हें चुनावों में हार का सामना करना पड़ा, जोकि बहुत अफसोसजनक है। उन्होंने इस हार को सीधे-सीधे शब्दों में अपने सिर ले लिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब निकाय चुनावों में AAP का दबदबा, अब तक 800 से ज्यादा सीटें जीती, कपूरथला नगर निगम में कांग्रेस को बहुमत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!